Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्राइम

Sambhal Police Encounter: संभल में 6 वर्षीय मासूम से हैवानियत करने वाले आरोपी को स्निफर डॉग 'मैरी' ने घटनास्थल पर छूटे गमछे को सूंघकर दबोचवाया. पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी संदीप गिरफ्तार हुआ, वहीं डॉग मैरी को 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया.

Bharat Tiwari Encounter Update: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि भरत तिवारी पुलिस के सामने सरेंडर कर चुका था. इसके बावजूद STF जवान अक्षय कुमार ने उस पर पहली गोली चला दी. परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित फर्जी एनकाउंटर है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए.

Pune Murder Case: इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी कांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि महाराष्ट्र के पुणे से रूह कंपा देने वाली वैसी ही एक वारदात सामने आई है. जिस लड़की से अगले महीने जयपुर में धूमधाम से शादी होने वाली थी, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की खौफनाक साजिश रच डाली.

Begusarai Rape Case: बेगूसराय में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आम तोड़ने के बहाने 10 साल की मासूम बच्ची को बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया. रोती हुई बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे एक युवक ने उसे बचाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

UP Police Constable Suspend: फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

Mohammad Taufiq Murder: सीतामढ़ी में चोरौत के भंटाबाड़ी में 14 साल के मोहम्मद तौफीक की ईंटों से मारकर निर्मम हत्याकर दी. सबूत मिटाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

BSF Action in Punjab: अमृतसर के अजनाला में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों और कारतूसों के साथ एक संदिग्ध को दबोचा है.

Punjab Drugs Recovery: पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने ड्रग्स और गैंगस्टरों पर चौतरफा हमला बोलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 किलो से ज्यादा हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, एक ग्लॉक पिस्टल और 3 लाख से ज्यादा की ड्रग मनी बरामद की है.

Meerut Kidnapping Case: यूपी के मेरठ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां HDFC बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित शर्मा ने 7 वर्षीय अंगद की अपहरण के बाद हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूल कर लिया है.

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज से पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह मामला 14 जून का है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सिम राजस्थान के किसी संदीप शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital