Prayagraj Dating App Honeytrap
Prayagraj Dating App Honeytrap: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला डेटिंग ऐप के जरियों लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये वसूल लिये. आरोप है कि वो लोगों से डेटिंग ऐप के जरिये अलग-अलग नामों से दोस्ती करती थी और इसी दौरान उनके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लेती थी. इसके बाद पीड़ितों को फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगती थी.
जो लोग पैसे देने से मना करते थे उनपर रेप और हत्या के प्रयास जैसे मामले में फंसाने की धमकी देती थी. दावा किया गया है कि आरोपी महिला अबतक 5 लोगों को जेल भिजवा चुकी है और लगभग 6 करोड़ रुपये तक की वसूली भी कर ली है. आरोपी महिला की पहचान पल्लवी सिंह राजपूत के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक पल्लवी सिंह राजपूत एक डेटिंग ऐप के जरिये अलग-अलग पुरुषों से दोस्ती करती थी. पहले बातचीत करती थी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाती थी. इस दौरान वो लोगों को अपनी मजबूरी बताकर पैसे ऐंठती रहती थी. इसके बाद जब वो किसी पुरुष से मिलने जाती थी तो वहां पर मुलाकात के दौरान की तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो निकाल लेती थी.
पल्लवी सिंह राजपूत ने बीती रात फाफामऊ थाना परिसर से एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा मेरे घर में मोहम्मद आलम, मोहम्मद सलमान आदि दबंगों ने कब्जा कर लिया है, बार बार एप्लिकेशन देने के बावजूद पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है, इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रही हूं जिसके जिम्मेदार थाना पुलिस व… https://t.co/TATBPpd15e pic.twitter.com/KfBR2glcBs
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) May 2, 2026
पीड़ित पक्ष का कहना है कि पल्लवी इन्हीं फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग करती थी. वो पीड़ितों से भारी रकम मांगती थी. अगर कोई पैसे देने से मना करता तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने का दबाव बनाने लगती थी.
पैसों के बेड पर सोती है पल्लवी
इस मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें पल्लवी के सामने नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं. पल्लवी के पास में एक असलहा भी दिख रहा है. हालांकि तस्वीरों में मौजूद रकम और असलहे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

दावा यह भी किया जा रहा है कि महिला ने अबतक कुल 5 लोगों को जेल भेज चुकी है. कई लोग बदनामी और केस के डर से पैसे देने को मजबूर हुए हैं. पीड़ितों का मानना है कि इस पूरे खेल में डेटिंग ऐप, आपत्तिजनक तस्वीरें और केस की धमकी को ही वसूली के लिए इस्तेमाल किया जाता था.
लखनऊ में कई केस हैं दर्ज
आरोपी पल्लवी के खिलाफ लखनऊ में भी कई केस दर्ज किये गए हैं. दावा यहां तक किया गया है कि पल्लवी सिंह राजपूत के खिलाफ 14 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- ‘सालों से पत्नी से संबंध नहीं, आधी उम्र की लड़कियों से जुड़ाव’- डिटेक्टिव तान्या पुरी का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा
यह भी आरोप लगे हैं कि महिला सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करती थी. इसी के जरिये वो लोगों से बातचीत करती थी. बताया जा रहा है कि इस गिरोह में कुल 5 लोग शामिल हैं, जिसमें पल्लवी के अलावा दो और लड़कियां हैं. ये सभी गिरोह के तौर पर ऑपरेट करते थे और लोगों को अपनी जाल में फंसाकर पैसे ऐंठते थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

