Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली कॉन्क्लेव

भारत एक्सप्रेस के ‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, सियासी दलों के प्रवक्ताओं, पुलिस आफिसर्स, फिल्मकार, संगीतकार, धर्माचार्य एवं अन्य शख्सियतों ने शिरकत की. देखिए झलकियां-

Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Saath: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में देशभर की हस्तियां पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों समेत पुलिस अफसरों ने भी शिरकत की.

कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्म, भगवान कल्कि के अवतार, राजनीति और देश की वर्तमान स्थिति पर खुलकर अपने विचार रखे.

भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय ने सांसद से उनकी राजनीति और एक्टिंग करियर पर सवाल पुछा, जिसके जवाब में सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं गरीब पुजारी परिवार से आता हूं. महादेव की कृपा से मैं यहां तक पहुंचा हुं. हिंदी, भोजपुरी और तेलुगू सहित अन्य भाषाओं में अब तक 750 फिल्मों में काम कर चुका हूं.

पप्पू यादव ने बिहार में एक सशक्त और साहसी राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो न केवल संसद में बल्कि सड़क पर भी सक्रिय रहते हैं. उन्होंने अपनी चर्चा में राजनीति, समाज और मानवता के विभिन्न पहलुओं को उठाया.

भारत एक्सप्रेस के ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन और राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने सनातन धर्म, भारतीय न्याय व्यवस्था और समाज में हो रहे बदलावों पर विचार व्यक्त किए.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शुभकामनाएं दी हैं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की लांचिंग के 2 साल पूरे हो चुके हैं. चैनल लांचिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. इसलिए आज भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने नई दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव का आयोजित किया है. इसमें तमाम दिग्गजों ने शिरकत की. मेगा कॉन्क्लेव में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण पहुंचे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. इस खास मौके पर DCP ट्रैफिक, दिल्ली शशांक जायसवाल और दिल्ली पुलिस एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे.

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव आयोजित किया, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.


Pension Mission Shakti Digital