Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होम गार्ड विभाग (Bihar Govt Jobs) ने राज्य के 33 जिलों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है.
जिला वार रिक्तियों का विवरण
– पटना: 1,479 पद
– गया: 909 पद
– दरभंगा: 741 पद
– समस्तीपुर: 731 पद
– नालंदा: 812 पद
– भागलपुर: 666 पद
इसके अलावा, रोहतास, भोजपुर, सिवान, कटिहार, मधुबनी और अन्य जिलों में भी कई रिक्तियां हैं.
जरूरी डेट्स
– आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 मार्च 2025
– आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
– शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है.
– आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
सिलेक्शन प्रोसेस
1. लिखित परीक्षा
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – जिसमें दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी.
Bihar Home Guard Recruitment 2025: अप्लाई करने के लिए फॉलो करें ये प्रोसेस
- बिहार होम गार्ड भर्ती पोर्टल onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं.
- “नया पंजीकरण” या “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जनरेट करें और इसे सुरक्षित रखें.
- लॉग इन करें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण भरें.
- अपनी पसंदीदा जिला वरीयता चुनें.
- आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण आदि) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें.
- आवेदन सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

