Bharat Express DD Free Dish

“कांच ही बांस के बहंगिया…” ‘भइया’ कहकर PM मोदी के लिए महिला ने गाया छठ गीत, पीएम ने की थी ये खास अपील

Modi Bhaiya Chhath Song Bihar: एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भइया’ कहकर संबोधित करते हुए प्रसिद्ध छठ लोकगीत “कांच ही बांस के बहंगिया” गाया है. महिला का पीएम मोदी के प्रति स्नेह और आत्मीयता भरा अंदाज लोगों के दिल को छू गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Modi Bhaiya Chhath Song Bihar

"कांच ही बांस के बहंगिया..." भइया' कहकर PM मोदी के लिए महिला ने गाया छठ गीत, पीएम ने की थी ये खास अपील

Modi Bhaiya Chhath Song Bihar: बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच अब भक्ति और आस्था का रंग भी घुलने लगा है. इस बार छठ महापर्व चुनावी गहमागहमी के बीच मनाया जाएगा. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व को लेकर अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्वीटर) हैंडल पर एक भावनात्मक पोस्ट किया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है.

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में छठ पूजा से जुड़े गीत शेयर करने का आग्रह किया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा,

प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है. बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से जुट चुके हैं. छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं. आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें. मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा.

सोशल मीडिया पर छठ गीतों की आई बाढ़

पीएम मोदी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छठ गीतों की बाढ़ सी आ गई. लोग तरह-तरह के छठ गीत पीएम मोदी को टैग कर शेयर कर रहे हैं, लेकिन इसमें से एक वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया.

पीएम मोदी को भइया कहकर गाया छठ गीत

इस वीडियो में पारंपरिक वेशभूषा में कई महिलाएं एक जगह खड़ी होकर छठ गीत गा रही हैं, जिसमें से एक महिला के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भइया’ कहकर संबोधित करते हुए प्रसिद्ध छठ लोकगीत “कांच ही बांस के बहंगिया” गाया है.

दिल को छूने वाला है गीत

महिला का पीएम मोदी के प्रति स्नेह और आत्मीयता भरा अंदाज लोगों के दिल को छू गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. अबतक कई लोग इस गीत को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- समस्तीपुर से PM मोदी का चुनावी बिगुल! भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर किया नमन, बोले- ‘NDA को मिलेगी प्रचंड जीत’

बिहार में छठ पूजा त्योहार नहीं उत्सव है

बता दें कि, बिहार में छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक उत्सव की तरह मनाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अपील के बाद लोक भावुक हो रहे हैं. लोगों ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्हें लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाला और लोक संस्कृति से जुड़ने वाला बताया है.

वहीं कई यूजर्स ने इसे पीएम मोदी का बिहार के प्रति प्रेम बताया है. एक यूजर ने लिखा है कि पीएम मोदी के इस पहल से छठ गीतों की परंपरा को नया सम्मान मिला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read