गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह
उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता में रह चुकी बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस बार लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ रही है. जौनपुर लोकसभा सीट पर BSP ने श्रीकला सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. आज श्रीकला सिंह ने जगह-जगह जुटी महिलाओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के बाद से अब तक की शासन व्यवस्था में बसपा सुप्रीमो मायावती का शासन यूपी की महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों और अल्प संख्यकों के लिए यादगार रहा.
श्रीकला सिंह शनिवार को जौनपुर संसदीय क्षेत्र के मलहनी विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचीं. वहां बक्शा ब्लॉक के गढ़ा बाघराय, मखदुमपुर, समेत आधा दर्जन गावों में महिलाओं की मौजूदगी में नुक्कड़ सभा जैसा माहौल बन गया. बसपा नेताओं के मुताबिक, यहां पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं चौहानों की बस्तियों में बसपा सुप्रीमो मायावती और श्रीकला का क्रेज ज्यादा नज़र आया.
नुक्कड़ सभाओं में तमाम बुजुर्ग महिलाएं जहाँ श्रीकला सिंह को आशीर्वाद और दुआएं देती दिखीं. वहीं अधेड़ महिलाएं और युवतियों की नज़र में श्रीकला मायावती की प्रति रूप दिखती रहीं. कइयों ने कहा कि हमारे लिए तो यही मायावती हैं.
श्रीकला सिंह ने कहा कि ”केंद्र में बसपा का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा तभी आपके लिए बहन मायावती और बेहतर जीवन की जरूरतों पर ध्यान देंगी. आपका एक-एक वोट वर्तमान दुर्व्यवस्था पर चोट करेगा. सभी को बहन मायावती की मजबूती के लिए एकजुट होकर वोट करना है.”
यह भी पढ़िए: पीएम मोदी का कानपुर में रोड शो, चुनावी प्रचार करते हुए सात विधानसभाओं से होकर गुजरेंगे, गुमटी गुरुद्वारे पर टेका माथा
— भारत एक्सप्रेस
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…