Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: समान नागरिक संहिता, 3 करोड़ पक्के घर, सस्ती रसोई गैस…जानिए बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ की 10 बड़ी बातें

इस घोषणा पत्र में विकसित भारत के चार स्तंभों युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है.

BJP Menifesto

बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र

BJP Menifesto 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया गया. बीजेपी ने इस घोषणा पत्र को विकसित भारत बनाने वाला मेनिफेस्टो करार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस घोषणा पत्र में विकसित भारत के चार स्तंभों युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है. आइये जानते हैं बीजेपी के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें, जिनके दम पर बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की वैतरणी पार करने की कोशिश करेगी.

यूसीसी लागू करने का संकल्प

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में सबसे बड़ा वादा पूरे देश में UCC लागू करने का किया है. बीजेपी ने कहा कि जितना जरूरी देश के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार है, ठीक उसी तरह से समान नागरिक संहिता भी बहुत जरूरी है.

एक राष्ट्र एक चुनाव का वादा

वन नेशन, वन इलेक्शन का कार्यान्वयन- हमने वन इलेक्शन संबंधित मुद्दो की परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. अब, हम उनकी सिफारिशों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे.

तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाए जाएंगे

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि जैसे देश के पश्चिमी हिस्से में बुलेट ट्रेन (अहमदाबाद-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर) का काम तेजी से चल रहा है और करीब-करीब संपन्नता की ओर है. उसी तरह उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत में भी एक एक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाएंगे. इसके लिए बहुत जल्द सर्वे का काम भी शुरू हो जाएगा.

डिजिटल से लेकर फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की बुनियाद भाजपा 3 तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है- सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर. सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम नए-नए एजुकेशन इंस्टीट्यूट खोल रहे हैं, यूनिवर्सिटी बना रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं. फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम देशभर में हाइवे, रेलवे, एयरवे और वॉटर वे को आधुनिक बना रहे हैं. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम 5G का विस्तार कर रहे हैं, 6G पर काम कर रहे हैं.

भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का वादा

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है. इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे. भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है. हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे. दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारा गौरव है. तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर प्रयास करेगी. भारतीय जनता पार्टी देश में सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करती रहेगी. भारत में, हमारे काम की अभूतपूर्व स्पीड और स्केल को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा देंगे.

थर्ड जेंडर को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं. हमने इन स्वयं सहायता समूहों को आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है. भाजपा सच्चे अर्थों में सामाजिक विकास और सामाजिक समावेशन सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है. हमने वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर समुदाय को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है.

भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने पर जोर रहेगा

पीएम मोदी ने कहा कि सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी. देशभर में डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी. कुछ महीने पहले ही दुनिया की अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है. भारत को Global Nutrition Hub बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत अधिक बल देने वाले हैं. इससे श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा.

गैस पाइपलाइन का काम तेज होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें अवसरों की मात्रा और गुणवत्ता दोनों पर बहुत जोर दिया गया है. एक तरफ, हमने बुनियादी ढांचे के निर्माण के माध्यम से बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करने की बात की है. दूसरी ओर, हम स्टार्टअप और वैश्विक केंद्रों को बढ़ावा देकर उच्च मूल्य वाली सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं. अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे. अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे. इसके अलावा बिजली का बिल जीरो करने पर भी काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, पीएम मोदी बोले- ये मेनिफेस्टो विकसित भारत के चार स्तंभों को सशक्त करेगा

70 पार बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ

पीएम मोदी बीजेपी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अब हमने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा. 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

5 साल तक मुफ्त राशन

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा फोकस Dignity of Life पर, Quality of Lives और निवेश से नौकरी पर है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital