चुनाव

West Bengal: TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के आरोपों का आयकर विभाग ने किया खंडन, कहा- हेलीकॉप्टर पर छापा नहीं मारा गया

Lok Sabha Election 2024: पश्‍चिम बंगाल में सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आयकर विभाग पर उनके हेलीकॉप्टर को रोककर छापा मारने का आरोप लगाया है. हालांकि आयकर विभाग ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है.

रविवार को अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उनके हेलीकॉप्टर पर कोलकाता के बेहला फ्लाइंग क्लब में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा और उसे कब्जे में लेने की कोशिश की. इस आरोप का आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने खंडन किया है.

सूत्रों ने भारत एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि टीएमसी के आरोप सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय रखता है. आयकर विभाग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में मदद करने के लिए विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों जैसे- आरबीआई, सीमा शुल्क, हवाई यातायात नियंत्रण और अन्य अधिकारियों/व्यक्तियों से जानकारी एकत्र/साझा करता है.

कोई छापेमारी नहीं की गई: आयकर विभाग

बयान के अनुसार, इस मामले में विभाग को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से 14 अप्रैल 2024 को दिन में लगभग 1 बजे मालदा से बेहला आए एक हेलीकॉप्टर के आगमन के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी. एक रूटीन प्रक्रिया के तहत जानकारी हासिल करने के लिए विभाग की ओर से एक टीम को बेहाल फ्लाइंग क्लब भेजा गया था. आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद विभाग के अधिकारी वहां से वापस आ गए थे.

बयान में आगे कहा गया, हेलीकॉप्टर में सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. किसी तरह की कोई जांच या छापेमारी नहीं की गई. छापेमारी को लेकर मीडिया में आईं सभी खबरें निराधार और भ्रामक हैं.

अभिषेक बनर्जी का आरोप

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस संबंध में आरोप लगाया था कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस की और हेलीकॉप्टर को कब्जे में लेने की कोशिश की.

बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं.

टीएमसी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा अधिकारियों को रोकते हुए हेलीकॉप्टर की तलाशी ली. पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर को लंबे समय तक उड़ने नहीं दिया और उसे अपने कब्‍जे में लेने की धमकी देते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस भी की.

यह भी पढ़िए: कर्नाटक में PM के निशाने पर विपक्ष, कहा— कांग्रेस आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 minute ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

39 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago