चुनाव

अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं. आज सीएम योगी राजस्थान के भरतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आर्टिकल—370 हटाने और आतंक से निपटने में भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरतपुर में कहा, “भाइयों..बहनों…जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त की गई, वहां पत्थरबाज़ी की घटनाएं भी रुक हुईं. अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा.” योगी ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाते थे, वे घुटने टेक देते थे…वो कांग्रेस ही थी जो अपनी सरकार में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी.”

आतंकवाद के प्रति अब जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

CM योगी ने कहा— “आज दुनिया देख रही है कि भारत दुश्मनों की मांद में घुस करके उन्हें ठिकाने लगाता है. पाकिस्तान को देख लीजिए…वहां दो वर्षों में 20 प्रमुख आतंकवादी मारे गये हैं. इसका जिक्र दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘द गार्डियन’ में किया गया है.”

CM योगी ने कहा— “भाइयों..बहनों…एक बात तय है कि भारत अब आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि भाइयों..बहनों…देश के साथ गद्दारी करने वाले, देश की सुरक्षा के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले इन कांग्रेसियों को सही जगह दिखाने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़िए— PM मोदी 4 दिन में तीसरी बार राजस्थान के दौरे पर: अजमेर से विरोधियों को जमकर कोसा; बोले- राम के बिना देश की कल्पना कैसे कर सकते हो

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago