Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: ‘प्रभु राम के बिना देश की कल्पना कैसे कर सकते हो..’, राजस्थान में PM मोदी ने विरोधियों को जमकर कोसा

PM मोदी 4 दिन में तीसरी बार राजस्थान के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने अजमेर में जनसभा की. राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चैलेंज दिया कि आने वाली रामनवमी को देश धूमधाम से मनाएगा, कांग्रेस विरोध कर सकती हो तो करे.

PM Modi Ram Lalla Lord rama

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया था।

PM Modi Ajmer rally: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र किया. उन्होंने भगवान राम का नाम लेकर अपने विरोधियों को जमकर कोसा.

प्रधानमंत्री मोदी बोले, “भाइयों..बहनों…आप मुझे बताइए अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर जो बना…इन लोगों (आईएनडीआईए के नेताओं) ने कैसे-कैसे अड़ंगा लगाए! इन्होंने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने का विरोध किया…ये शोभा देता है क्या? इतना ही नहीं अगर कोई प्राण प्रतिष्ठा में आ गया तो उसको कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया, क्या इस देश में ऐसा हो सकता है भई?”

PTI01_23_2024_000515A

प्रधानमंत्री मोदी बोले— “प्रभु राम के बिना आप देश की कल्पना कर सकते हो? अरे…हमारे यहां तो सुबह-शाम लोग जब भी मिलते हैं तो राम-राम कहकर शुरू करते हैं..और किसी की अंतिम विदाई में भी भगवान राम का नाम लेते हैं. उस राम के खिलाफ (आईएनडीआईए अलायंस वालों में) इतना गुस्सा..? ये मेरे दिमाग में नहीं बैठ रहा है भैया!”

प्रधानमंत्री ने कहा— “प्रभु राम अपने घर विराजे हैं और राम नवमी भी आ रही है. सज धज के लोग उत्सव मनाने वाले हैं…हम देखते हैं कि (आईएनडीआईए अलायंस वालों) कितना विरोध करते हो.”

‘अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में बड़े फैसले लूंगा’

आगामी चुनाव में अपनी प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आश्वस्त नजर आए. उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा— “देशवासियों मैं अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं. मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं. दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है. बहुत कुछ बाकी है.”

PM Modi rally in ajmer
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया.

यह भी पढ़िए— गाजियाबाद में PM मोदी का रोड शो, CM योगी भी रहे मौजूद, जनता ने की फूलों की बारिश तो लगे ‘हर हर मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital