Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं…” अंतिम चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी ने की ये अपील

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: पीएम मोदी ने कहा कि इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

PM Narendra Modi

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. आज 904 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हैं. आज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग जारी है. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

तो वहीं चुनाव शुरू होते ही पीएम मोदी ने मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदाताओं को जाकर वोट डालने की अपील की है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए कहा है कि “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.” बता दें कि पीएम मोदी की ये पोस्ट अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में पोस्ट की गई है. मालूम हो कि पीएम मोदी लगातार सभी चरणों के मतदान से पहले जनता से वोट करने की अपील करते आए हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी सहित कई मंत्री व विपक्षी नेता मैदान में, वोट डालने पहुंचे AAP सांसद, संदेशखाली से भाजपा प्रत्याशी ने कही चौंका देने वाली बात, Video

बता दें कि सातवें व अंतिम चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उम्मीदवार हैं. वह तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में है. तो वहीं हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत भी भाजपा के टिकट पर पहली बार अपनी किस्मत अजमा रही हैं. कंगना को कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मुकाबला दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital