Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर बोले- इस बार लालू की पार्टी RJD मुख्‍य मुकाबले में नहीं, जन सुराज की टक्‍कर NDA से होगी

Prashant Kishor Jan suraj party: प्रशांत किशोर ने डुमराँव में कहा- “बिहार चुनाव में इस बार जन सुराज का एनडीए से मुकाबला होगा, राजद तीसरे स्थान पर रहेगा.” बक्सर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Prashant kishor

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रशांत राय, बक्सर.


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बुधवार, 11 जून 2025 को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने डुमराँव में महाराज के आवास पर युवराज शिवांग विजय सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज का सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से होगा, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तीसरे स्थान पर रहेगा.

डुमराँव में प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा, “जो लोग कहते हैं कि मेरी सभाओं में भीड़ नहीं जुटती, वे देख लें कि मेरे साथ कितने लोग खड़े हैं.”

बक्सर में पले-बढ़े प्रशांत ने स्थानीय जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई बिहार के विकास और जनता के हितों के लिए है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जन सुराज बिहार की राजनीति में नया विकल्प बनकर उभरेगा.

सभी दल कमर कस रहे कमर

बिहार में अक्टूबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल कमर कस रहे हैं. बक्सर जिले की चार विधानसभा सीटें—बक्सर, डुमराँव, राजपुर और ब्रह्मपुर—राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनका प्रभाव पूरे शाहाबाद क्षेत्र पर पड़ता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बक्सर की सियासी जमीन इस बार चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकती है. यही कारण है कि सभी दल अभी से सक्रिय हो गए हैं.

जन सुराज की रणनीति और सक्रियता

प्रशांत किशोर की यह यात्रा और बयान बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहे हैं. जन सुराज की रणनीति और उनकी सक्रियता से यह स्पष्ट है कि वे बिहार में एक मजबूत विकल्प पेश करने की तैयारी में हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह रणनीति मतदाताओं को कितना प्रभावित करती है.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जानें केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital