Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election-2024: अमेठी या रायबरेली कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी…? दिया ये जवाब

कांग्रेस ने अब तक अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. इसको लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है तो वहीं राहुल गांधी के ताजा बयान से यूपी में सियासत तेज हो गई है.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी. (फाइल फोटो)

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष का इंडिया गठबंधन लगातार प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है. बुधवार को गाजियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए एक साथ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की.

इस मौके पर भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा. तो वहीं महंगाई और बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा और कहा कि न तो पीएम और न ही भाजपा देश के इन दो बड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं.

बता दें कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होने जा रहा है. इसको लेकर राजनीतिक दल तमाम लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन यूपी की वीवीआईपी सीट माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली की सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

इसे संबंध में जब राहुल गांधी से मीडिया ने पूछा कि क्या वह अमेठी या रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘यह बीजेपी का सवाल है, बहुत अच्छा. मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा. हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय सीईसी द्वारा लिए जाते हैं.’

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: राहुल और अखिलेश ने मिलकर बोला पीएम मोदी पर हमला, बोले- “प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं, होने वाला है सफाया”

बता दें कि अमेठी सीट से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस बार भी मैदान में हैं. पिछली बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी. हालांकि इस बार राहुल ने एक बार फिर से अमेठी में चुनाव लड़ने को लेकर अपना रुख साफ किया है और कहा है कि जो पार्टी के उच्च पदाधिकारी कहेंगे वही वह करेंगे.

बता दें कि पिछली बार (2019) राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ वायनाड से सीट दर्ज की थी. इस बार भी वायनाड से राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन अमेठी पर अभी तक कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी और स्मृति ईरानी को हराया था.

बता दें कि रायबरेली और अमेठी सीट हमेशा से ही गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती रही हैं. इस बार राज्यसभा जाने के कारण रायबरेली को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि अब इस सीट से गांधी परिवार का कौन सदस्य उतरेगा. बता दें कि इंदिरा गांधी के बाद लंबे समय तक सोनिया गांधी का इस सीट पर कब्जा रहा. हालांकि अब इस सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital