दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पहुंचे. वहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर से संबंधित धारा-370 का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि धारा-370 की जो दीवार हमारी आंखों के सामने थी, हमने उसे कब्रिस्तान में दफन कर दिया.
मुंबई में भाजपा के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान वहां एकत्रित हुई भीड़ ने नारेबाजी करते हुए जोरदार तरीके से पीएम मोदी का स्वागत किया. भाजपा नेताओं ने आमजन के सामने पहुंचे पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए पूछा— देश का नेता कैसा हो? तब हाथों में भगवा ध्वज लहराती भीड़ से एक सुर में जवाब मिला— “नरेंद्र मोदी जैसा हो”
यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उत्साहित आमजन ने कैसे पीएम मोदी के प्रति अपना प्यार जताया. पीएम ने इस वीडियो को “यादगार मुंबई! मुझको इतना स्नेह देने के लिए आभार” लिखकर शेयर किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ‘ये वो लोग हैं जो निराशा में डूबे हुए हैं, जिन्हें धारा 370 को हटाना भी नामुमकिन लग रहा था. धारा 370 की जो दीवार हमारी आंखों के सामने थी, उसे हमने कब्रिस्तान में दफन कर दिया. इसी तरह के कई बड़े फैसले राष्ट्रहित में हमारे कार्यकाल के दौरान लिए गए.’
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…