Babil Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बीते रविवार (4 मई 2025) को सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स के नाम एक वीडियो शेयर किया था. वो अपने वीडियो में बॉलीवुड को जमकर कोसते और नेपोटिज्म पर फूट-फूटकर रोते दिख रहे थे. दिवगंत इरफान खान के लाडले ने अनन्या पांडे समेत इन स्टार्स का नाम लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. इस वीडियो को शेयर करने के बाद बाबिल खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. लेकिन अब इस बीच उन्होंने वीडियो में नाम लिए सभी स्टार्स से माफी मांगी है.
इंस्टाग्राप पर लौटे बाबिल खान (Babil Khan)
फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बाबिल खान ने बॉलीवुड को फेक और रूड बताया था. इस वीडियो के वायरल होते ही एक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, लेकिन जैसे ही मामले बढ़ गया बाबिल खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर उनके बयान पर सफाई दी और इन सब घटवाओं के चंद घंटे बाद ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली.
बाबिल खान ने इन स्टार्स से मांगी माफी
इंस्टाग्राम पर वापसी करते ही सबसे पहले बाबिल खान ने एक-एक करके बॉलीवुड इंडस्ट्री के अपने दोस्तों से माफी मांगी. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-बहुत बहुत धन्यवाद. वीडियो को बहुत गलत तरीके से पेश किया गया. मैं अनन्या पांडे, शनाया कपूर, गौरव आदर्श, अर्जुन कपूर, राघव जुयाल, अरिजीत सिंह को समर्थन दिखाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने आगे कहा मेरे पास वास्तव में और अधिक करने की ताकत नहीं है लेकिन मैं अपने साथियों के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में ऐसा करता हूं जिनकी मैं वास्तव में प्रशंसा करता हूं.

ये भी पढ़ें: ‘मैं अब भी उतनी ही स्पीड में हूं, जितनी कोई कार’, जैकी श्रॉफ के बेटे ‘हीरोपंती’ के गाने संग दौड़ते हुए यूं आए नजर
राघव जुयाल के नाम लिखा पोस्ट
वहीं बाबिल खान, राघव जुयाल के नाम अपने पोस्ट में लिखते हैं, राघव भाई तुम मेरे आइकॉन हो, मेरे आइडल, मेरे वो बड़े भाई हो जो मेरे पास कभी नहीं था. उन्होंने गौरव आदर्श के पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा थैंक यू भाई… आधी जिंदगी गलतफहमी में ही गुजर जाती है, लेकिन असली दोस्तों के साथ दिल को अच्छा रखें ये ही इच्छा है.


अनन्या पांडे ने पोस्ट पर किया रिएक्ट
अब उनकी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक्टर का समर्थन किया है. उन्होंने बाबिल खान की माफी को मानते हुए लिखा है “केवल प्यार, तुम्हारे लिए हमेशा अच्छी ऊर्जा रहती है, मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूँ” फैंस अनन्या पांडे की इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि वीडियो में बाबिल खान ने इन्हीं स्टार्स का नाम लेते हुए कहा था कि बॉलीवुड बहुत बेकार है.

-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


