मनोरंजन

Bigg Boss 16: रोहित शेट्टी ने टॉप फाइनलिस्ट को सौंपे चैलेंजिंग टास्क

Bigg Boss 16:  ‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में, स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट व फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पांच फाइनलिस्ट से कुछ खतरनाक स्टंट करवाते हुए नजर आएंगे. अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित अपने सिग्नेचर स्टाइल ऑफ एक्शन में घर में एंट्री करते हैं, वह एक बड़ी कांच की दीवार को लात से तोड़कर घर में प्रवेश करते हैं. रोहित शेट्टी शालिन भनोट, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को गार्डन एरिया में इकट्ठा करते हैं.

एक अन्य प्रोमो में, शिव, एमसी स्टेन और अर्चना को शो में उनके अब तक के सफर को दिखाया गया है. शिव ठाकरे स्टेज की ओर चलते हैं और बिग बॉस यारों का यार और मंडली का दिल और दिमाग कहकर उनकी प्रशंसा करते हैं. बिग बॉस अर्चना के बारे में बात करते हैं, जो सीजन की सबसे बड़ी एंटरटेनर हैं. एमसी स्टेन को उनकी यात्रा दिखाए जाने के बाद, बिग बॉस ने कहा कि वह न केवल पी-टाउन, बल्कि पूरे देश के स्टार हैं.

बीबी हाउस में नए खतरे ने दी दस्तक

शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी का बिग बॉस में अब तक का सफर दिखाने के बाद अब बिग बॉस अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन की जर्नी दिखाने वाले हैं. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में सफर दिखाने के अलावा भी बहुत कुछ होने वाला है, जो शो में नया ट्विस्ट लाएगा. ‘बिग बॉस 16’ में एक ऐसा शख्स एंट्री मारने वाला है, जो सभी के लिए नया खतरा लाएगा. यह हम नहीं बल्कि बिग बॉस का नया प्रोमो कह रहा है. दरअसल, मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बॉस घर वालों से कहते नजर आ रहे हैं कि घर में बहुत बड़ा खतरा आ रहा है. इतने में ही रोहित शेट्टी घर में धमाकेदार एंट्री मारते हैं.

ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16: हाथ में ट्रॉफी लिए Priyanka Choudhary की तस्वीर वायरल, क्या बन गयी हैं विनर?

रोहित शेट्टी ने मारी धमाकेदार एंट्री

लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया कि पहले बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में अर्चना, शिव और एमसी स्टैन की जर्नी को दिखाया गया और उसके बाद फिनाले से ठीक पहले घर में फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी आते हैं. वह घरवालों के लिए एक ‘खतरा’ लेकर आ रहे हैं. क्या घर में कोई टास्क होगा या फिर एलिमिनेशन! ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा.  बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट से कहते हैं घर में बहुत बड़ा खतरा आ गया है. वे सभी को गार्डन एरिया में आने का आदेश देते हैं. वहीं पर रोहित शेट्टी कांच तोड़कर ग्रैंड एंट्री मारते हैं, जिसे देख सभी चौंक जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी। गोवा सरकार…

21 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

26 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

28 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

39 minutes ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

45 minutes ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

1 hour ago