Bigg Boss 19 का लेटेस्ट एपिसोड इमोशन और ड्रामे से भरपूर रहा. कैप्टेंसी टास्क के दौरान जहां खूब बहस और तकरार देखने को मिली, वहीं बाद में घर में ऐसा इमोशनल मोमेंट आया जिसने सभी को चौंका दिया (Amaal Malik Emotional). म्यूजिक डायरेक्टर और कंटेस्टेंट Amaal Malik अचानक फूट-फूट कर रो पड़े और Basheer Ali ने उन्हें गले लगाकर चुप कराया.
टास्क में हुआ हंगामा, खाने पर बढ़ी बहस
एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई, जिसमें अमाल मलिक बतौर संचालक नजर आए. इस दौरान उन्होंने अभिषेक बजाज और तान्या मित्तल समेत कई कंटेस्टेंट्स को सही तरीके से खेलने की सलाह दी, लेकिन बहसें भी खूब हुईं. टास्क खत्म होने के बाद मामला खाने तक पहुंचा, जहां अमाल और अभिषेक के बीच झगड़ा हो गया.
सामान छुपाने की शरारत से भड़के घरवाले
दरअसल, पिछले एपिसोड में अमाल मलिक और शहबाज बदेशा ने घरवालों के साथ मजाक करते हुए नमक-चीनी और यहां तक कि बशीर और अभिषेक का पर्सनल सामान छिपा दिया था. शहबाज ने बाद में खुलासा किया कि इस शरारत के पीछे वही मास्टरमाइंड थे और अमाल ने उनका साथ दिया. बशीर यह सुनकर हैरान रह गए और नाराजगी जताई कि अमाल जैसे करीबी दोस्त से उन्हें यह उम्मीद नहीं थी.
ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने ‘Kalki 2’ से किया एग्जिट, फिल्म मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
अमाल की आंखों से छलके आंसू, बशीर ने लगाया गले
बात बढ़ते-बढ़ते इमोशनल मोड़ ले गई. बशीर ने अमाल से कहा कि उन्हें नॉमिनेशन वोटिंग के वक्त भी बेहद दुख हुआ था, जब किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की, यहां तक कि अमाल ने भी नहीं. यह सुनते ही अमाल की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगी और कहा कि वह किसी से फेक फ्रेंडशिप नहीं करते. अमाल को फूट-फूट कर रोता देख बशीर ने उन्हें गले लगा लिया और चुप कराया. वहीं, शहबाज भी अमाल को संभालते नजर आए.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
