Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Holi 2023: बॉलीवुड स्टार के होली पार्टी में होगी फैंस की एंट्री, जाने कितना देना होगा चार्ज

Holi 2023: मुंबई में इस साल होली बिना किसी रोकटोक के मनाई जाएगी. ना कोरोना का बंधन और ना ही पानी की कटौती. इसलिए आम हो या ख़ास होली मनाने के लिए मुंबई तैयार हो गई है.

bolloywood holi

इस बार बॉलीवुड में जबरदस्त होगी होली की धूम

Holi 2023: कोरोना काल के लंबे समय के बाद मुंबई में इस साल होली बिना किसी रोकटोक के मनाई जाएगी. इस साल की होली में ना कोरोना का बंधन और ना ही पानी की कटौती की जाएगी. इसलिए इस साल की होली में आम हो या ख़ास सब तैयार है. बॉलीवुड सितारों और देश भर के मशहूर डीजे के साथ, राजनैतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह- जगह पर होली का आयोजन किया गया है. कही नेचुरल कलर से तो कही फूलों से होली खेलने का आयोजन  किया जा रहा है.

बॉलीवुड ग्रैंड होली में 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपये एंट्री फ़ीस

मुंबई में इस साल सबसे बड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है. जिसकी एंट्री फ़ीस और इसकी तैयारियों को सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. मुंबई के अंधेरी वेस्ट, लोखंडवाला के सेलिब्रेशन क्लब में सेलिब्रिटीज की होली ‘होली बैश’ का आयोजन किया गया है. इस होली पार्टी में एक दो नहीं, देश के कई टॉप डीजे के ट्रैक पर बॉलीवुड के कई सितारे थिरकते नजर आने वाले है. इसमें एंट्री के लिए 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की एंट्री फीस तय की गई है.

देश के कई टॉप डीजे के ट्रैक पर बॉलीवुड के कई सितारे थिरकेंगे

देश की फेमस हॉस्पिटैलिटी कंपनी एमेथिस्ट ने Holi-Bash 2023 का आयोजन किया गया है. बता दें कि देश के मशहूर डीजे जैसे DJ NYK डीजे लॉस्ट स्टोरीज़ , रशिया की मशहूर डीजे क्रिस्पी, डीजे लेडी बरोट, जैसे डीजे परफॉर्म करेंगे जिसपर बॉलीवुड के कई टॉप एक्टर परफॉर्म देते दिख जाएंगे. टीवी जगत, बॉलीवुड, सिंगर्स, देश के टॉप डांसर्स होली बैश का हिस्सा बन सकते है. मुंबई में कई सामाजिक और राजनैतिक संगठनों की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मुंबई में आयोजित होने वाली दर्जनों होली उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले है.

मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

होली के जश्न से पहले, मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया और त्योहार के दौरान दंडनीय अपराधों की एक सूची जारी की.  मुंबई पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि होली और रंग पंचमी के त्योहार 5 मार्च से 11 मार्च तक मनाए जाएंगे.

मुंबई पुलिस के डीसीपी (ऑपरेशंस) विशाल ठाकुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर रंगीन पानी फेंकने, अंधाधुंध और अश्लील बातें करने से सांप्रदायिक तनाव और सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital