Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली हाई कोर्ट ने पोर्न कॉन्टेंट मामले में अभिनेता Ejaz Khan को फिलहाल राहत देने से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता एजाज खान को अग्रिम जमानत में राहत देने से इनकार किया. कोर्ट अब 22 सितंबर को मामले की सुनवाई करेगा. एजाज पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट प्रसारण और धमकी देने का आरोप है.

Delhi High Court
Edited by Akansha

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता एजाज खान को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट एजाज खान की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर 22 सितंबर को सुनवाई करेगा. एजाज खान ने ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट के प्रसारण से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.

कोर्ट ने एजाज खान को अग्रिम जमानत देने से किया था इनकार

तीस हजारी कोर्ट ने एजाज खान को अग्रिम जमानत देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि एजाज को पूछताछ के लिए दो बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुए. कोर्ट ने यह भी कहा था कि डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस पूछताछ जरूरी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एजाज खान पर शिकायतकर्ता और उनके परिवार को निशाना बनाकर आपत्तिजनक विडियो सर्कुलेट करने और धमकी देने का आरोप है.

धिकायतकर्ता ने किया दावा

धिकायतकर्ता ने दावा किया कि एजाज ने उन्हें और उनकी बेटी के खिलाफ अश्लील वीडियो अपलोड किए. वहीं एजाज खान के वकील की माने तो उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता के बेटे, जो एक यूट्यूबर है, उसने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बदनाम किया है. तीस हजारी कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कर दिया था कि कानून डिजिटल प्लेटफार्म पर अपराधों को भी उतना ही गंभीरता से ले रहा है, जितना कि वास्तविक जीवन में अपराधों को किए गए है.

ये भी पढ़ें: सात बार से सांसद रहे मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में दर्ज FIR को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार

एजाज खान के खिलाफ एक अभिनेत्री ने दर्ज कराया मामला

कोर्ट ने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करता, तो उसे राहत नही दी जा सकती. बता दें कि मुंबई में भी एजाज खान के खिलाफ एक अभिनेत्री ने मामला दर्ज कराया है. एजाज खान पर आरोप है कि एक्ट्रेस से शादी का झांसा देकर आर्थिक और पेशेवर मदद का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital