Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मैदान से लेकर स्वातंत्र्य वीर सावरकर तक, इन चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर इस हफ्ते हुए रिलीज

इस हफ्ते बॉलीवुड की कई बड़ी और चर्चित फिल्मों के ट्रेलर रिलीज हुए हैं. इन फिल्मों का इंतजार फैंस कई महीनों और सालों से कर रहे हैं. अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान का ट्रेलर आखिरकार आ चुका है.

अजय देवगन, रणदीप हुड्डा

अजय देवगन, रणदीप हुड्डा

Bollywood Movie Trailers Released: बॉलीवुड के उम्दा एक्ट रणदीप हुड्डा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’का दमदार ट्रेलर आज यानी 10 मार्च को रिलीज हो चुका है. जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. एक्टर की ये फिल्म क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है. वहीं इस हफ्ते बॉलीवुड की कई बड़ी और चर्चित फिल्मों के ट्रेलर भी रिलीज हुए हैं. फैंस इन फिल्मों का कई महीनों और सालों से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान का ट्रेलर भी आखिरकार रिलीज हो चुका है. जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्र थे. और भी कई ट्रेलर इस हफ्ते हमें देखने को मिले. ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्मों के ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हुए है.

इन चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर इस हफ्ते हुए रिलीज

विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर इस हफ्ते मेकर्स ने शेयर कर दिया है. इस ट्रेलर ने लोगों के एक्साटइमेंट को और भी बढ़ा दिया है. बता दें कि इस तिकड़ी ने पहले भी ‘द केरल स्टोरी’ जैसी शानदार फिल्म दी हैं. ऐसे में साथ में ये अब ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’ लेकर आ रहे हैं, जिसके दोनों टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही खूब सुर्खियां बनाई हैं और दर्शकों से प्यार पाया है. ऐसे में अब दर्शकों के सामने फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और इसी के साथ लोगों के रिएक्शंस भी इस ट्रेलर पर खूब दिख रहे हैं. बस्तर 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

मडगांव एक्सप्रेस

फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का ट्रेलर भी इस हफ्ते रिलीज हुआ है. इस फिल्म में तीन बचपन के दोस्तों की यात्रा को दिखाया गया है. तीनों बचपन से गोवा जाने का सपना देखते हैं जो बड़े होकर किसी न किसी तरह वहां पहुंचने में सफल हो जाते हैं. वहीं असली एंटरटेनमेंट तो तब शुरु होता है जब तीनों गोवा पहुंच जाते हैं. इस फिल्म में हंसी है, पागलपन का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलेगा. यकीनन ये फिल्म आपको हंसा-हंसाकर कर पागल कर देगा. ये तीन दोस्तों की कहानी 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘ऐ वतन मेरे वतन’

सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर भी मेकर्स ने इसी हफ्ते रिलीज किया है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है जो भारत की आजादी की लड़ाई के एक बड़े अहम अध्याय की कहानी बयां करती है. देशभक्ति की भावना से भरी इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है. कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फारूकी ने लिखी है. ‘ऐ वतन मेरे वतन’, 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

‘मर्डर मुबारक’

करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ का ट्रेलर भी आ गया है. इस फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है, जिसे सुलझाने की कोशिश पंकज त्रिपाठी पर रहे हैं. फिल्म की कहानी एक पॉश सोसाइटी के लोगों के इर्द-गिर्द घूमेगी. 15 मार्च को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है.

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’

बात करें फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के दमदार ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत ‘हम सबने पढ़ा है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है. ये वो कहानी नहीं है..’ रोंगटे खड़े कर देने वाले डॉयलॉग से होती है. जो खुद रणदीप बोलते हुए दिखाई दिए. इसके बाद ये दिखाया गया है कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई में अपना योगदान दिया. शहीदी दिवस के मौके पर 22 मार्च को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

मैदान

अजय देवगन की फिल्म मैदान का ट्रेलर भी इसी हफ्ते रिलीज हुआ है. इस फिल्म का इंजतार लंबे समय से फैंस कर रहे है. फिल्म की कहानी 1950 के दशक की है जब भारत ने फुटबॉल की दुनिया में कदम रखा. अजय देवगन इसमें काफी जरूरी भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital