Bharat Express DD Free Dish

Hande Ercel ने शाहरुख खान को ‘अंकल’ कहा? अब एक्ट्रेस ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Hande Ercel Denies Calling Shahrukh Khan Uncle: तुर्की की मशहूर अभिनेत्री हांडे एर्सेल ने कहा कि शाहरुख खान को ‘अंकल’ कहने वाला वायरल स्क्रीनशॉट पूरी तरह फेक है. उनके बयान के बाद SRK के फैंस ने माफी मांगी और झूठी खबर का खंडन किया. जानिए क्या है पूरा मामला?

Hande Ercel Denies Calling Shahrukh Khan Uncle: सोशल मीडिया पर फेक स्क्रीनशॉट और एडिटेड मैसेज का खेल इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है. इसका ताजा शिकार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और तुर्की की मशहूर अभिनेत्री हांडे एर्सेल बनी हैं. दरअसल, पिछले दिनों इंटरनेट पर उनसे जुड़ा एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था. इसमें दावा किया गया था कि हान्दे ने शाहरुख को अंकल कहा है. बता दें कि ये बात शाहरुख फैन्स को एकदम नागवार गुजरी. उन्होंने बगैर सोचे-समझे हान्दे को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मजबूर होकर हान्दे को खुद उस स्क्रीनशॉट की सच्चाई बतानी पड़ी.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत एक इंटरनेशनल अवॉर्ड शो के वीडियो से हुई. वीडियो में हांडे एर्सेल ऑडियंस में बैठीं नजर आ रही थीं और मंच पर मौजूद शाहरुख खान को अपने फोन में रिकॉर्ड करती दिख रही थीं. यह पल उनके फैंस को बहुत पसंद आया और इसे एक कलाकार द्वारा दूसरे कलाकार के प्रति सम्मान के रूप में देखा गया. हांडे ने बाद में इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गया.

 

लेकिन इसी वीडियो के साथ एक फर्जी स्क्रीनशॉट भी जोड़ा गया जिसमें उन्हें शाहरुख को ‘अंकल’ कहते हुए दिखाया गया. अब शाहरुख का वायरल होते इस प्रकार के पोस्ट से SRK फैन इस कदर बिगड़ गए की हांडे को ट्रोल करने लगे. हालांकि मामला बढ़ता देख खुद हांडे एर्सेल ने अपनी सफाई दे दी है.

अभिनेत्री ने खुद तोड़ी चुप्पी

मामला बढ़ता देख तुर्की की मशहूर अभिनेत्री हांडे एर्सेल ने खुद सामने आकर इस घटना की सच्चाई को सबके सामनबे रखा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वायरल हो रहा कथित संदेश पूरी तरह फर्जी है. अभिनेत्री ने वायरल स्क्रीनशीट को स्पष्ट करते हुए लिखा कि जिस टिप्पणी को उनके नाम से जोड़ा जा रहा है, वह नकली है और उसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. उनके इस बयान के बाद विवाद पर काफी हद तक विराम लग गया.

यह भी पढ़ें: 26 January पर खास AI चश्मे में दिखेगी दिल्ली पुलिस, 65 हजार अपराधियों की करेगा पहचान

SRK के फैन भी बोले ‘सॉरी’

अब जब खुद अभिनेत्री ने सामने आकर सच बता दिया है तो भारतीय प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है. कई लोगों ने अभिनेत्री का धन्यवाद किया कि उन्होंने झूठी खबरों को समय रहते खारिज किया. बता दें कि SRK के कुछ फैन ने तो सार्वजनिक रूप से उनसे माफी भी मांगी और कहा कि झूठी सूचनाओं के कारण उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. वहीं, कई लोगों ने हांडे एर्सेल के साहस और स्पष्टता की सराहना की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read