मनोरंजन

Irrfan Khan Birth Anniversary: जब इरफान खान की डेथ के बाद 45 दिन तक कमरे से बाहर नहीं आए थे बेटे बाबिल

Irrfan Khan Birth Anniversary: 7 जनवरी, यह दिन किसी को कैसा न याद हो. आज अगर इरफान खान हमारे बीच होते तो वह 56 साल के हो गए होते. हमारे बीच वही हंसता- मुस्कुराता चेहरे देखने को मिलता. लेकिन अफसोस, वह हमारे बीच नहीं हैं. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग उन्हें दुआओं में याद कर रहे हैं. इसी बीच इरफान के बेटे बाबिल ने भी एक किस्सा शेयर किया है.

बाबिल ने खुद को किया 45 दिन के लिए रूम में बंद

बाबिल खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2022 में फिल्म ‘Qala’ से किया था. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में बाबिल ने एक प्रॉमिसिंग सिंगर का रोल अदा किया था. पापा इरफान के साल 2020 में चले जाने के बाद ही बाबिल ने उनकी लेगेसी को आगे बढ़ाने का खुद से वादा किया था. एक्टिंग की फील्ड में आने का निर्णय लिया था. Qala के प्रमोशन के दौरान बाबिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब इरफान का निधन हुआ, तो से वादा किया था. एक्टिंग की फील्ड में आने का निर्णय लिया था. Qala के प्रमोशन के दौरान बाबिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब इरफान का निधन हुआ, तो उसके एक हफ्ते बाद उन्हें इस बात ने हिट किया. उनके लिए वह बहुत मुश्किल घड़ी थी. शायद कोई उनका दुख, दर्द नहीं समझ पा रहा था. जब बात हिट हुई तो उन्होंने खुद को 45 दिन के लिए कमरे में बंद कर लिया था.

बाबिल को याद आईं पापा संग बिताईं मैमोरीज

बॉलीवुड बबल संग बात करते हुए बाबिल ने कहा था, “जब हमारे साथ ऐसा हुआ तो पहले तो मुझे यकीन नहीं हुआ था. जब एक हफ्ता बीत गया तो मुझे हिट हुआ. मैं बहुत बुरी स्थिति में चला गया था. मैंने इस दौरान खुद को 45 दिनों के लिए कमरे में बंद कर लिया था. ” पापा इरफान की कमी से कैसे बाहर निकल पाए बाबिल? इस सवाल का जवाब देते हुए बाबिल बोले कि अक्सर ही पापा लंबे शूट्स के लिए बाहर चले जाते थे. कई दिनों में वह घर लौटते थे. ऐसे में मैंने खुद को समझाया कि वह एक दिन अपने शूट से वापस आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी जावेद की बॉडी पर हुए रैशेज, एक्ट्रेस ने बताया क्यों पहनती हैं कम कपड़े

“धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि यह शूट उनका अनगिनत दिनों के लिए शिड्यूल हो गया है. वह नहीं आने वाले हैं. मैंने अपने बेस्टफ्रेंड को खो दिया है. मैं इतना टूटा था कि और टूटा हूं कि मैं उस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. हालांकि, मुझे पापा की दी हुई मैमोरीज ही पॉजिटिव रख पाती हैं. सहारे से हम सभी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं.”

बाबिल जल्द ही वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में नजर आने वाले हैं. यह वेब सीरीज भोपाल गैस कांड पर आधारित है. शिव रवैल इसका निर्देशन संभाल रहे हैं. वेब सीरीज में केके मेनन, दिव्येंदू और आर माधवन भी लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

15 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago