Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पठान की सक्सेस पर बोलीं कंगना रनौत, इस देश ने सिर्फ खान एक्टर्स और मुस्लिम एक्ट्रेसेस से किया प्यार

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयान के लिए चर्चित हैं. उन्होंने एक बार फिर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

Kangana Ranaut Comment: 

'भारत में मुस्लिम एक्टर्स को हमेशा प्यार मिला, नफरत मत फैलाओ'- पठान के सक्सेस पर बोलीं कंगना (फोटो)

Kangana Ranaut Comment:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करके लगातार रिकॉर्ड बनाती जा रही है. फिल्म ‘पठान’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर रिएक्शन दिया है. दरअसल, एक फिल्म प्रोड्यूसर ने ट्वीट कर इस फिल्म की तारीफ की है. इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने अपने विचार व्यक्त किए हैं.

फिल्म प्रोड्यूसर ने फिल्म हिट होने का बताया कारण

प्रोड्यूसर प्रिया गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में सिनेमाघर के अंदर फैंस फिल्म पठान देखकर जश्न मना रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा है, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को पठान की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई, पहली बात इससे ये साबित होता है कि हिंदू-मुस्लिम दोनों ही शाहरुख खान से बराबर प्यार करते हैं, दूसरी बात बायकॉट विवाद से फिल्म को नुकसान नहीं फायदा होता है, तीसरी बात इरॉटिक और अच्छा म्यूजिक काम करता है, चौथी बात भारत सुपर सेक्यूलर है.’

कंगना रनौत ने कहा- सिर्फ खानों को किया प्यार

कंगना रनौत ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘बहुत सही एनालिसिस इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खानों से प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ खानों से और मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर एक अलग ही जुनून रहा, इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत होगा, पूरी दुनिया में भारत जैसा देश नहीं है.’

ये भी पढ़ें-Urfi Javed: क्या उर्फी जावेद प्रेग्नेंट हैं? लेटेस्ट वीडियो देख लोग हुए हैरान

कंगना रनौत ने की थी पठान की तारीफ

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर पहले भी कंगना रनौत ने बयान दिया था. कंगना रनौत ने फिल्म पठान की सफलता पर कहा था कि ऐसी फिल्में चलनी चाहिए. फिल्म ‘पठान’ अच्छा कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital