Mirai BOX Office Collection Day 1: ‘हनुमान’ और बागी 4 की सफलता के बाद तेलुगु अभिनेता तेजा सज्जा अब अपनी नई फिल्म ‘मिराई’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है. फैंटेसी ड्रामा से भरपूर यह मूवी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन शानदार रहा.
‘मिराई’ के पहले दिन की कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘मिराई’ ने रिलीज के पहले दिन रात 10 बजे तक करीब 12 करोड़ रुपये कमा लिए. हिंदी वर्जन की कुल 9.02% ऑक्यूपेंसी रही. वहीं, तेलुगु में यह आंकड़ा 63.52% तक पहुंच गया. सुबह के शो में 56.20%, दोपहर के शो में 63.61% और शाम के शो में 70.75% दर्शक जुटे. सबसे ज्यादा दर्शक महबूबनगर क्षेत्र से आए, जहां सिनेमाघरों में 100% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. हिंदी में फिल्म ने 8.81% दर्शकों को खींचा.
करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
‘मिराई’ ने रिलीज के पहले दिन की कमाई में ‘हनुमान’ और बागी 4 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 2024 में रिलीज हुई ‘हनुमान’ ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘मिराई’ ने 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. यह तेजा सज्जा के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. यह फिल्म उन दर्शकों को जरूर पसंद आएगी जिन्होंने ‘हनुमान’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘कल्कि’ और बागी 4 जैसी फिल्मों को एन्जॉय किया है. कहानी बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने की क्षमता रखती है.
ये भी पढ़ें: Disha Patani के घर हुई फायरिंग, इन गैंगस्टर का सामने आया नाम
कहानी की झलक
‘मिराई’ की कथा एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जिसकी जड़ें भारत की पौराणिक परंपरा से जुड़ी हुई हैं. इसमें एक युवा योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करनी होती है. कहा जाता है कि ये ग्रंथ किसी भी इंसान को देवता बना सकते हैं. फिल्म करुणा, नैतिकता, घृणा और लालच जैसे मानवीय मूल्यों की गहराई से पड़ताल करती है.
स्टारकास्ट और निर्माण
इस फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने किया है. फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है. इसमें तेजा सज्जा के साथ जगपति बाबू, श्रेया सरन और जयराम भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
