Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शाहिद-विशाल की जोड़ी ने फिर गाड़े झंडे! ‘O’Romeo’ की एडवांस बुकिंग देख उड़े होश, पहले दिन ही करोड़ों का धमाका

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर ‘O’Romeo’ के साथ सिनेमाघरों में लौट आई है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों का कारोबार कर लिया है. ‘कबीर सिंह’ के बाद एक बड़ी हिट की तलाश कर रहे शाहिद के लिए यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है.

O'Romeo Movie Release know it fist day box office collection

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी जब भी साथ आती है, सिनेमाप्रेमियों के दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं. आज यानी 13 फरवरी 2026 को इनकी चौथी फिल्म ‘O Romeo’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक जितनी चर्चा थी, उसका असर अब इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में भी साफ दिखने लगा है.

एडवांस बुकिंग में ‘O Romeo’ का धमाका

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही रफ्तार पकड़ ली है. ‘O Romeo’ ने अब तक देश भर में 1.18 लाख से ज्यादा टिकटें बेच डाली हैं. अगर कमाई की बात करें, तो बिना ‘ब्लॉक सीट्स’ के ही फिल्म ने 3.05 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा दोगुना होकर लगभग 5.9 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है.

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ हैदराबाद, पुणे और जयपुर में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. अब देखना यह होगा कि फिल्म पहले दिन की क्लोजिंग तक कितने करोड़ का आंकड़ा पार करती है.

शाहिद कपूर को हैदर वाले जादू की उम्मीद

शाहिद कपूर के करियर ग्राफ को देखें तो ‘कबीर सिंह’ के बाद से उन्हें एक बड़ी ब्लॉकबस्टर की तलाश है. विशाल भारद्वाज के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है और फैंस को उम्मीद है कि ‘O Romeo’ उनके करियर में फिर से वही ‘हैदर’ वाला जादू पैदा करेगी. तृप्ति डिमरी के साथ उनकी नई जोड़ी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है.

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार?

इस फिल्म की स्टार कास्ट इतनी तगड़ी है कि फिल्म का आधा काम तो वहीं हो जाता है. शाहिद और तृप्ति के अलावा इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं. चर्चा तो यह भी है कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है, जो बॉलीवुड में काफी दुर्लभ बात है.

बता दें कि ये फिल्म हुसैन जैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. म्यूजिक की कमान खुद विशाल भारद्वाज ने संभाली है. खास बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह के दो गाने हैं, और जैसा कि अरिजीत ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया है, यह उनके आखिरी गानों में से एक हो सकते हैं.

अगर आप इस वीकेंड किसी सॉलिड ड्रामा और बेहतरीन म्यूजिक वाली फिल्म की तलाश में हैं, तो ‘O Romeo’ एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ननद-भाभी की जंग: संजय कपूर की पत्नी प्रिया ने मंधीरा कपूर पर 20 Cr का मानहानि केस ठोका, हाईकोर्ट में मुकदमा दायर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest