Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शत्रुघ्न सिन्हा की वो आदत जिसकी वजह से 44 साल पुरानी इस फिल्म में बिग बी और शशि कपूर को झेलना पड़ा था भारी नुकसान, जानें वजह

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में एक किस्सा शेयर किया गया जिसमें बताया गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा की इस आदत की वजह से 44 साल पुरानी फिल्म में भारी नुकसान झेलना पड़ा था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो किस्सा?

Amitabh Bachchan, Shatrughan Sinha

अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा

Shatrughan Sinha Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ पंक्चुएलिटी को लेकर भी जाने जाते हैं. इस बात के लिए कई बार उनके फैंस भी बिग बी की तारीफ कर चुके हैं. बिग बी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फैंस उनकी फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में एक ऐसे भी एक्टर है. जिनका नाम गुजरे जमाने में पंक्चएलिटी नहीं बल्कि सेट पर लेट पहुंचने को लेकर काफी चर्चा में रहे. हाल ही में बिग बी ने उस एक्टर के एक आदतों के बारे में खुलासा किया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो किस्सा?

44 साल पुरानी फिल्म

हम बात कर रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा की बिग बी ने एक्टर के साथ की अपनी 44 साल पुरानी फिल्म ‘दोस्ताना’ को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है. यह फिल्म साल 1980 में आई थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में शर्मिला टैगोर और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ जीनत अमान, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर भी शामिल थे. अमिताभ ने बताया कि फिल्म के सेट पर शत्रुघ्न सिन्हा की एक आदत मुझसे और शशि कपूर से बिल्कुल अलग थी.

आखिर क्या थी शत्रुघ्न सिन्हा की वो आदत?

अमिताभ ने इंटरव्यू में बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर लेट आने के लिए काफी फेमस थे वहीं मैं और शशि कपूर समय पर आ जाते थे लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा कभी टाइम पर नहीं आते थे वो बायोलॉजिकल तरीके से वक्त पर आने में असमर्थ थे. बिग बी ने बाताया कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी शादी तक में भी लेट पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद क्या कहा

बिग बी-शशि कपूर को झेलना पड़ा था नुकसान

उन्होंने बताया कि जब 1980 में आई फिल्म ‘दोस्ताना’ की शूटिंग के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे का शेड्यूल होता था और सटीक 2 बजे जब मैं सेट पर जाता था तो शत्रुघ्न सिन्हा की गाड़ी अंदर आती थी. बिग बी ने आगे बताया कि दोनों एक्टर्स की टाइमिंग अलग-अलग होने की वजह से जीनत अमान ने अपना शेड्यूल उसके हिसाब से ही सेट करवाया था. शत्रुघ्न सिन्हा की लेट आने की वजह से बिग बी और शशि कपूर को काफी नुकसान झेलना पड़ता था.

फिल्म मेकर्स के झड़ गए सारे बाल

शूटिंग के दौरान की बात करते हुए बिग बी ने कहा कि देर आने की वजह से ही दोस्ताना फिल्म में शशि कपूर और शत्रुघ्न एक साथ बहुत कम सीन में दिखे हैं. मजाकिया अंदाज में अमिताभ ने कहा कि इन्ही सब की वजह से दोस्ताना बनाने के दौरान मेकर राज खोसला के सारे बाल झड़ गए. फिल्म में एक फ्रेम में एक्टर्स को दिखाने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल होता था. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की भी लड़ाई की खबरे थीं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital