Bharat Express DD Free Dish

टीवी की गोपी बहू Gia Manek ने असल जिंदगी में रचाई शादी, ‘भूत शुद्धि विवाह’ कर फैंस को दिया सरप्राइज

21 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वो अभिनेता वरुण जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

Varun Jain-Gopi Bahu-Gia Manek

Varun Jain: टीवी की दुनिया की मशहूर गोपी बहू यानी Gia Manek ने आखिरकार अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है. सालों तक अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह प्राइवेट रखने वाली जिया ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर फैन्स को हैरान कर दिया.

21 अगस्त 2025 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वो अभिनेता वरुण जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं.

खूबसूरत-सिंपल ब्राइडल लुक हुआ वायरल

जिया ने शादी के दिन ट्रेडिशनल अंदाज अपनाया. उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली गोल्डन साड़ी पहनी, बालों को सलीके से बांधकर उस पर गजरा लगाया और अपने लुक को रानी-हार, मांग टीका, झुमके, कमरबंद और छोटी सी बिंदी से पूरा किया.

उनके हाथों में लगी मेहंदी और लाल-सुनहरी चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना रही थीं. वहीं, वरुण जैन हल्के पीले रंग के कुर्ते-पायजामे में बेहद सिंपल लेकिन डैशिंग लग रहे थे. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा था कि दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार और अपनापन के साथ थामे हुए थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)

जिया ने किया भूत शुद्धि विवाह

जिया और वरुण ने जिस रीति-रिवाज से शादी की है, उसने भी सबका ध्यान खींचा. दोनों ने भूत शुद्धि विवाह किया, जो एक योगिक विवाह पद्धति है. इसमें पांच तत्वों – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का शोधन किया जाता है.

इस प्रक्रिया का उद्देश्य दंपत्ति के बीच ऐसा बंधन बनाना है, जो केवल भावनाओं या शारीरिक संबंधों तक सीमित न रहकर आत्मिक स्तर पर जुड़ाव पैदा करे. यह विवाह देवी लिंग भैरवी के मार्गदर्शन में होता है और इसमें बाहरी दिखावे या भव्यता की कोई जगह नहीं होती.

ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले मुश्किलों में फंसी ‘Jolly LLB 3’, Akshay Kumar और Arshad Warsi को कोर्ट ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज

जिया मानेक ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखा है. यही वजह है कि उनकी शादी की खबर फैन्स के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रही. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read