Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uunchai Box Office: दर्शकों को पसंद आ रही अमिताभ की ‘ऊंचाई’, कर चुकी है इतने करोड़ की कमाई

अमिताभ बच्चन

Uunchai: सूरज बड़जात्या की दोस्ती पर बेस्ड फिल्म ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वीकेंड भी पर ऊंचाई को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म का कलेक्शन भी काफी बढ़ गया है.

दरअसल फैमिली ड्रामा फिल्में बनाने के लिए फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इस बार दोस्ती की कहानी पर आधारित फिल्म ‘ऊंचाई’ लेकर आए हैं.  मल्टी स्टार फिल्म ‘ऊंचाई’ भी ओपनिंग डे से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है.

वीकेंड पर भी ‘ऊंचाई’ के लिए सिनेमाघरों में अच्छा फुट फॉल देखने को मिला जिसकी वजह से फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ा है. बहुत समय से इंतजार की जा रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, डैनी डेंजोगप्पा, बोमन ईरानी, ​​परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका ने मुख्य भूमिका निभाई है.

‘रविवार को ऊंचाई’ का कलेक्शन

सूरड बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ऊंचाई’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है. कमाई की बात करें तो ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. पहले यानी 11 नवंबर को फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं अगले दिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और ‘ऊंचाई’ की कमाई 3.64 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक संडे को ‘ऊंचाई’ ने 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी फिल्म ने 3 दिनों में 10.95 करोड़ कमा लिए हैं.

‘ऊंचाई’ फिल्म चार बुजुर्ग दोस्तों की कहानी है. ये चारों एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का सपना देखते हैं. इनकी इस यात्रा के दौरान इन्हें कई तरह के जैसे इमोशनल, पर्सनल, स्प्रिचुअल एक्सपीरियंस होते हैं.

इस दौरान इन्हें अपनी फिजिकल प्रॉब्लम से भी जूझना पड़ता है. लेकिन तमाम बाधाओं को पार कर ये ऊंचाई पा ही लेते हैं. यहीं फिल्म की कहानी है. फिल्म ऊंचाई से निर्देशक, स्टार्स और दर्शको को काफी उम्मीदें हैं. फिलहाल ऊंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital