बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखें तय कर दी हैं. इस पोस्ट के मुताबिक, पहले चरण का मतदान 21 अक्टूबर को, अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को और नतीजे 24 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. कई लोग इस दावे को सच मानकर शेयर भी कर रहे हैं.
दरअसल एक फेसबुक यूजर ने 15 सितंबर को एक पोस्ट किया जो बिहार विधान सभा चुनाव के तिथियों की घोषणा कर रही थी. जिसमें लिखा थी की पहले चरण का मतदान 21 अक्टूबर को होगा और आखिरी चरण का मतदान होगा 20 नवंबर को, जबकि चुनाव का नतीजा 24 नवंबर को आएगा.

इसके बाद कई अन्य यूजर्स ने भी इसको लेकर पोस्ट करना शुरू कर दिया
जांच में क्या पता चला
जांच में सामने आया कि यह दावा पूरी तरह गलत है. अभी तक चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हमने इस वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए गूगल ओपन सर्च की मदद ली, लेकिन कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली जो इस दावे की पुष्टि करती हो.
हालांकी एक मीडिया रिपोर्ट में यह जरूर कहा गया है कि बिहार की 243 सीटों पर अक्टूबर और नवंबर में चुनाव होने की संभावना है, जैसा कि 2020 के चुनाव के दौरान भी हुआ था. हालांकि, तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ऐसे में ये स्पष्ट है की बिहार चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल हो रही पोस्ट पूरी तरह फर्जी है. 17 सितंबर 2025 तक चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की थी.
ये भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी के नेपाल के वीडियो का क्या है सच, क्या सच में नेपाल गए थे पीएम?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



