Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: आधार कार्ड पर सरकार दे रही है मुफ्त AC? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे का असल सच

सोशल मीडिया पर एक एआई (AI) जनित फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार कार्ड धारकों को मुफ्त एसी (AC) दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया है.

Fact Check

Fact Check: भयंकर गर्मी के इस मौसम में अगर कोई आपसे कहे कि सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को मुफ्त में एयर कंडीशनर (AC) बांट रही है, तो शायद एक पल के लिए आप भी खुश हो जाएंगे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खूब चक्कर काट रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस योजना का एलान किया है. वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच इसे शेयर करने की होड़ मच गई. लेकिन अगर आप भी इस वीडियो को सच मानकर फ्री AC की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो थोड़ा संभल जाइए. सरकार ने इस वायरल दावे की पोल खोलते हुए एक बड़ी चेतावनी जारी की है.

PIB फैक्ट चेक खोली पोल

सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी (PIB Fact Check) ने इस वायरल वीडियो की गहनता से जांच की है. जांच के बाद एजेंसी ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री की तरफ से ऐसी किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है. यह दावा पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी है. सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी झांसे में न आएं और न ही इस वीडियो को आगे शेयर करें.

AI और डीपफेक तकनीक काखेल

दरअसल, यह वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की AI और डीपफेक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. आजकल जालसाज हूबहू बड़े नेताओं जैसी आवाज और चेहरा बनाकर लोगों को ठगने का नया तरीका अपना रहे हैं. ऐसे वीडियो इतने असली लगते हैं कि आम आदमी के लिए सच और झूठ का फर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है.

सावधान रहें: मुफ्त के चक्कर में हो सकता है बड़ा नुकसान

अक्सर देखा गया है कि मुफ्त राशन, मुफ्त गैस सिलेंडर या ऐसी ही किसी सरकारी मदद के नाम पर सोशल मीडिया पर आए दिन अफवाहें फैलती रहती हैं. कई बार इन फर्जी वीडियो के नीचे कुछ लिंक दिए होते हैं, जिन पर क्लिक करते ही लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं और उनका बैंक खाता खाली हो जाता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सरकारी योजना की सच्चाई जानने के लिए हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित मंत्रालय के पोर्टल पर ही भरोसा करें. किसी अनजान व्हाट्सएप मैसेज या फेसबुक वीडियो के बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी कभी साझा न करें.

ये भी पढ़ें:पुणे मर्डर मिस्ट्री: बेटी की करतूत सुन पिता को आया हार्ट अटैक, पुणे के इस केस में दिखा ‘सोनम वाल्स मर्डर’ जैसा खौफनाक पैटर्न

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest