Bharat Express DD Free Dish

‘मोदी सरकार ने मुझे ब्लैकमेल कर राफेल में बैठन का ऑर्डर दिया’, क्या है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वीडियो का सच?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायुसेना सेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी. वहीं इस उड़ान को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु का एक वीडियो सामने आया है. इसमे वो कह रही है कि पीएम मोदी ने ब्लैकमेल कर राफेल पर बैठने का दिया ऑर्डर है.

Fact Check: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय वायुसेना सेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी. वहीं इस उड़ान को लेकर राष्ट्रपति मुर्मु का एक वीडियो सामने आया है. इसमे वो कह रही है कि पीएम मोदी ने ब्लैकमेल कर राफेल पर बैठने का दिया ऑर्डर है.

क्या है दावा?

इस वीडियो को पीआईबी फैक्ट चेक ने एआई-जनरेटेड वीडियो बताया. असल में इस वीडियो से कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू का इस्तेमाल कर रहे हैं.

झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया, “पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक एआई-जनरेटेड वीडियो को झूठे दावों के साथ प्रसारित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.”

वीडियो में क्या है?

एआई जनरेटेड वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू की नकल करते हुए एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार उन्हें राफेल से संबंधित प्रचार में हिस्सा लेने के लिए ‘ब्लैकमेल’ कर रही है.

इस फर्जी वायरल क्लिप में कहा गया है, “मैं देश के नागरिकों से अनुरोध करना चाहती हूं कि मोदी सरकार ने मुझे ब्लैकमेल किया और राफेल में बैठने का आदेश दिया. अगर मुझे कुछ हुआ, तो पीएम मोदी इसके जिम्मेदार होंगे.”

क्या है सच?

पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे चेतावनी दी कि यह वीडियो एआई द्वारा तैयार किया गया है और जनता को गुमराह करने के इरादे से शेयर किया गया है.

पीआईबी ने प्रमाण के लिए इसके ओरिजनल वीडियो का लिंक भी शेयर कर यूजर्स से आग्रह किया कि वे ऐसी गलत सूचनाओं की रिपोर्ट आधिकारिक चैनलों के जरिए तुरंत करें.

नागरिकों को किया सावधान

एजेंसी ने नागरिकों से ऐसे जल्दी अमीर बनने के जाल से सावधान रहने का आग्रह किया और उन्हें वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी भी दावे की पुष्टि करने की सलाह दी. पीआईबी ने चेतावनी दी कि ऐसे जल्दी अमीर बनने के जाल में न फंसें! सतर्क रहें. सूचित रहें. शेयर करने से पहले सत्यापित करें.

ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में एक अर्जेंटीनी युवक को डेट कर रहे हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे छोटे बेटे बैरन? जानें वायरल दावे की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read