Bharat Express DD Free Dish

उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, खून से लथपथ मदद के लिए दर-दर भटकती रही पीड़िता

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया.

उज्जैन में नाबालिग से हैवानियत

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. वारदात के बाद बच्ची खून से लथपथ कई घंटों तक दर-दर भटकती रही, कई लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

बच्ची अर्धनग्न खून से लथपथ मिली थी

उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम के पास बच्ची अर्धनग्न खून से लथपथ मिली थी. बच्ची ने घर के बाहर खड़े एक युवक से मदद मांगी, लेकिन उसने मदद नहीं की. बाद में महाकाल थाना पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया. पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा पुलिस ने यूपी पुलिस से भी संपर्क किया है.

दरिंदगी के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी डैमेज किया गया

बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी डैमेज किया गया है. जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि बच्ची घटना के बाद करीब ढाई घंटे तक अर्धनग्न अवस्था में इधर-उधर मदद के लिए भटकती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. घटना सोमवार की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं राहुल गांधी, साधु-संतों से मुलाकात कर चुके हैं भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने के अलावा अन्य माध्यमों के जरिए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं बच्ची की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read