Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अजगर समेत 11 दुर्लभ सांप केक के पैकेट में थाईलैंड से छिपा लाया शख्‍स, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर DRI ने पकड़ा

Mumbai News: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सांपों की तस्करी करने के जुर्म में एक शख्स पकड़ा गया है, जो विदेश से कई दुर्लभ प्रजाति को सांपों को छिपाकर भारत लाया. यहां तस्वीरों में देखिए—

Snakes Paythons on Mumbai Airport

सांपों की तस्करी

Snakes Paythons on Mumbai Airport: एक शख्‍स विदेश से 9 अजगर समेत 11 दुर्लभ श्रेणी के सांप छिपाकर विमान में भारत ले आया. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तलाशी हुई तो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारी ने उसके कब्‍जे से 9 बॉल पायथन और 2 कॉर्न स्नेक बरामद किए.

Snakes Paythons

यहां तस्वीरों में आप उन सांपों को देख सकते हैं. 9 अजगर समेत 11 दुर्लभ श्रेणी के ये सांप राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति से ज़ब्त किए हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि शख्स ने इन सांपों को बिस्कुट और केक के पैकेट के अंदर छिपा रखा था. हालांकि, फिर भी वह पकड़ा गया.

Snakes Paythons

सांपों की तस्करी करने के जुर्म में पकड़ा गया वो शख्स बुधवार 21 दिसंबर को बैंकॉक से आया था. महाराष्‍ट्र में जब वो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरा तो उसके सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को बिस्कुट और केक के पैकेट के अंदर छिपाए गए 9 बॉल पायथन और 2 कॉर्न स्नेक मिले.

इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ सकता है. ऐसे सांप भारत में नहीं मिलते. माना जा रहा है उक्त शख्स की इन सांपों को महंगे दामों में बेचने की मंशा थी.

यह भी पढ़िए: रेव पार्टी…सांपों के जहर मामले के बीच कोटा में Elvish Yadav को राजस्थान पुलिस ने पकड़ा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital