Bharat Express DD Free Dish

AI 171 विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एएआईबी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी

AI 171 विमान हादसे पर AAIB ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी. तकनीकी खामी या मानवीय चूक को लेकर विश्लेषण जारी. ब्लैक बॉक्स और CVR-FDR डेटा के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द.

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हाल ही में हुए एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 की दुर्घटना को लेकर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों को सौंप दी है.

शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट शुरुआती जांच में जुटाई गई जानकारियों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर तैयार की गई है.

प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान की तकनीकी स्थिति, मौसम की स्थिति, उड़ान से पहले की तैयारियों और दुर्घटना के समय के घटनाक्रमों की विस्तार से जांच की गई है.

रिपोर्ट के निष्कर्षों में यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना का कारण मानवीय चूक थी या किसी तकनीकी खामी की वजह से यह हादसा हुआ.

AI 171 हादसे पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार, जांच जारी

ब्यूरो ने जांच के दौरान ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) के विश्लेषण को भी आधार बनाया है.

फिलहाल यह रिपोर्ट पूरी जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं है, बल्कि इससे जुड़े तथ्यों और संभावित कारणों की एक रूपरेखा है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विस्तृत जांच और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

एएआईबी अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है, जिसमें और भी गवाहों के बयान, तकनीकी मूल्यांकन और विशेषज्ञों की राय को शामिल किया जाएगा.


ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 358 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित चंदर शेखर गिरफ्तार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read