खेल

VIDEO: जूनियर के उंगली दिखाने पर भड़के राणा जी, गुस्से में मैदान पर खो बैठे आपा, मारने के लिए उठाया बल्ला और दी गाली

Verbal fight between Nitish Rana and Hrithik Shokeen: संडे स्पेशल के पहले मुकाबले में उस वक्त माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया जब मैदान पर नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन आमने-सामने हो गए. हालत यह थी कि गुस्से में कोलकाता कप्तान गेंदबाज पर बरस गए. इस दौरान अन्य खिलाड़ियों ने यह गरमागरमी रोकने के लिए बीच बचाव किया और बड़ी मुश्किल से केकेआर कप्तान को पवेलियन भेजा.

दरअसल, केकेआर की पारी के 9वें ओवर की पहली बॉल पर ऋतिक शौकीन ने कप्तान नीतीश राणा को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

ये भी पढ़ें: नकल बॉल और यॉर्कर स्पेशलिस्ट, कौन हैं RCB के Vijaykumar Vyshak? जिन्होंने डेब्यू मैच में बरपाया कहर

फैन्स का रिएक्शन

इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहासुनी हुई जो कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स ने इस नजरअंदाज करने की बात कही तो कुछ ने इसे इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पुराने विवाद से जोड़ दिया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें, नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन दिल्ली के ही रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए ही एक साथ खेल चुके हैं. दरअसल, मुंबई के खिलाफ नीतीश राणा बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. जब वो आउट हुए तो पवेलियन लौटते समय ऋतिक शौकीन ने उनकी ओर जाकर कुछ कहा और नीतीश रुक गए. उन्होंने भी कुछ कहा और तुरंत ही ऋतिक उन्हें गुस्से में उंगली दिखाने लगे. यहां पर नीतीश ने आपा खो दिया और बल्ला दिखाते हुए उन्हें गाली दे दी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

40 seconds ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

4 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

17 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

35 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

48 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago