Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana: नूंह से फैली हिंसा की आग पानीपत तक पहुंची, उपद्रवियों ने मृतक अभिषेक के इलाके में की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, पूरा एरिया सील

Violence in Panipat: खबरों के मुताबिक, नूंह हिंसा में मारे गए अभिषेक के इलाके में किसी एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए धार्मिक नारे भी लगाए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण महौल बना हुआ है.

panipat news

पानीपत में उपद्रवियों ने मचाया उत्पात

Haryana Violence: हरियाण के नूंह से शुरू हई हिंसा की आग अब प्रदेश के अलग-अलग शहरों में फैलना शुरू हो गयी है. कई जगहों से तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की खबरें सामने आ रही हैं. नूंह, मेवात और गुरुग्राम में हिंसा के बाद अब पानीपत में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया है. रात करीब साढ़े 9 बजे करीब कुछ लोगों ने एक दुकान में पत्थर फेंके. इसके अलावा गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए. यह घटना पानीपत के नूरवाला की धमीजा कॉलोनी में हुई है. बता दें कि नूंह में हिंसा के दौरान मरने वाला अभिषेक भी इसी इलाके का रहने वाला था.

खबरों के मुताबिक, अभिषेक के इलाके में किसी एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए धार्मिक नारे भी लगाए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण महौल बना हुआ है. वहीं प्रशासन भी अब अलर्ट हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा गया है.

लोगों ने पुलिस से की शिकायत

अभिषेक की मौत के बाद से इलाके में हलचल मची हुई है. रात में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी है. इसके बाद पुलिस में मुस्तैद हो गयी है. हालांकि पुलिस के तुरंत एक्शन लेने के बाद शरारती तत्व मौके से फरार हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर हालात सामान्य हैं, लेकिन अभी भी भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है ताकी हिंसा को बढ़ावा नहीं मिल सके.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये महज शरारती तत्वों की हरकत है. किसी भी तरह घटना बढ़े नहीं, इसलिए पुलिस मुस्तैद है. उत्पात मचाने वालों की पहचान कर तलाश की जा रही है. जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा. इसके साथ ही कई संदिग्धों की पहचान भी कर ली गयी है. जानकारी के मुताबिक, अभिषेक के घर के आसपास भी पुलिस के कई जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पूरे इलाकों को भी सील कर दिया गया है. काफी जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को इलाके में जाने की अनुमति दी जा रही है. उत्पात मचाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में पास हुआ दिल्ली सर्विस बिल, अब राज्यसभा की बारी, ये पार्टियां तय करेंगी विधेयक का भविष्य, INDIA को लग सकता है तगड़ा झटका

मृतक अभिषेक के घर पहुंचे VHP के नेता

नूंह हिंसा में जान गंवाने वाले अभिषेक के घर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रेम शंकर और क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खंडेलवाल पहुंचे. उन्होंने वहां परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ वीएचपी के नेताओं ने परिवार से दुख साझा किया.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital