बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
मंदिरों की सीढ़ियों पर उदयनिधि स्टालिन के लगे पोस्टर
Madhya Pradesh News: सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन का मध्यप्रदेश में अनोखे तरीके से विरोध शुरू हो गया. प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बीजेपी के एक पार्षद ने शहर के कई मंदिरों और घाटों की सीढ़ियों पर उनकी पोस्टर चिपका दिए, ताकि लोग उनकी फोटो अपने पैरों से कुचल सके. अब इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है. वीडियो में साफ तौर पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सीएम एम के स्टालिन और उदयनिधि की फोटो लगी हुई है और आने जाने वाले लोग उनकी फोटो से निकल रहे हैं.
बीजेपी पार्षद जितेंद्र कटारे ने बताया है कि गुप्तेश्वर महादेव मंदिर ,गैबीनाथ महादेव मंदिर अखण्ड मानस रामायण मंदिर समेत कई अन्य मंदिर और नर्मदा तट तिलवाराघाट, ग्वारीघाट पर ये पोस्टर चिपकाए गए हैं. उन्होंने इस तरह के विरोध का मकसद बताते हुए कहा कि सनातनी लोग इनके चेहरे को अपने पैरों से कुचल कर निकले और अपने आराध्य की स्तुति करें.
जब से स्टालिन ने यह विवादित बयान दिया है तभी से देश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. उन्होंने सनातम धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया से की थी और कहा था कि इसे खत्म किया जाना चाहिए. स्टालिन के बयान का कई राज्यों में विरोध किया जा रहा है. वहीं बीजेपी इसको लेकर विपक्षी गंठबंधन ‘india’ पर हमला बोल रही है. पार्टी का कहना है कि ये विपक्षी पार्टियों का एजेंडा है. बता दें कि स्टालिन के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने भी सनातन के खिलाफ बयान दिया था. उन्होंने भी स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह डेंगू जैसी बिमारी है. इसे मिटाया जाना चाहिए.
इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश में भी सियासत गर्म है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी कई सभाओं में स्टालिन के बयान को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर हमला बोल चुके हैं. इस मुद्दे को लेकर सीएम शिवराज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से जवाब मांग रहे हैं.
DMK, Jabalpur News, MP News, udhayanidhi stalin, madhya pradesh news,stalin,एमपी समाचार, उदयनिधि स्टालिन, मध्य प्रदेश समाचार, जबलपुर समाचार, डीएमके,
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…