देश

Agra : ताजनगरी आगरा में DM और BDO के बीच हुई कहा-सुनी, हाथापाई; रकाबगंज थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज

Agra News Today: ताजनगरी आगरा से बड़ी खबर आई है. आगरा में जिलाधिकारी (DM) भानु चंद्र गोस्वामी की बीडीओ से कहा-सुनी हो गई. दोनों अधिकारियों में बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई. गाली-गलौच भी हुई और आखिर में मारपीट का केस दर्ज हो गया.

शुक्रवार की देर शाम पता चला कि आगरा में बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान पर जिलाधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और मारपीट करने का आरोप है. यह मुकदमा सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार (खंदौली पंचायत) ने दर्ज करवाया है.

मुकदमा एफआईआर नं— 17 आईपीसी की धारा 323 504 506 332 के तहत दर्ज कराया गया है. एफआईआर के मुताबिक, “जिलाधिकारी के सिविल कार्यालय में सुबह 10 डीएम की अध्यक्षता में योजना से संबंधित समीक्षा बैठक थी. जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, खंड विकास अधिकारी अकोल, सुष्मिता यादव, खंड विकास अधिकारी एतमादपुर खंदौली, अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी बिचपुरी, नेहा सिंह और खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर, अनिरुद्ध सिंह चौहान तथा अकोला के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शैलेंद्र सिंह सोलंकी और पंकज कुमार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खंदौली मौजूद थे. समीक्षा बैठक बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी. बैठक के दौरान डीएम द्वारा विकास खंड क्षेत्र बरौली की समीक्षा के दौरान बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान आगरा से विकास खंड के जनता की समस्याओं और विकास कार्यों की धीमी गति से चलने पर, सवाल पूछने पर बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान अचानक से उत्तेजित हो गए. और, जिलाधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया. गाली-गलौचकर धमकी दी. और मार-पीट की.”

उसके बाद मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच की जिम्मेदारी राजेश कुमार साहू उपनिरीक्षक को दी गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago