मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
By Shubhra Rai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर विपक्षी दल कांग्रेस पर करारा हमला बोला. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को कोसा. मोदी बोले- “हमारे देश में एक प्रधानमंत्री कहकर गए थे कि 1 रुपया निकलता है तो उसमें से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंचते हैं. हमने इस समस्या को दूर किया, अब 1 रुपया अगर निकलता है तो उसके पूरे 100 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं.”
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा, “…हमारे यहां कांग्रेस सरकार के समय से ही कागजों में 10 करोड़ ऐसे नाम चले आ रहे थे जो फर्जी लाभार्थी थे. ऐसे लाभार्थी जिनका जन्म ही नहीं हुआ था. ऐसी विधवाएं, जो बेटी कभी पैदा ही नहीं हुई थी. हमने ऐसे 10 करोड़ फर्जी नामों को कागजों से हटाया. जिसका फायदा असल हकदारों को हुआ”.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में कहा, “किसी भी देश की विकास यात्रा में एक समय ऐसा आता है जब सारी परिस्थितियां उसके पक्ष में होती हैं. जब वो देश अपने आप को आने वाली कई सदियों के लिए मजबूत बना लेता है. मैं भारत के लिए आज वही समय देख रहा हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब किसी को परखना हो तो उसे किसी मुश्किल या चुनौती के समय में ही परखा जा सकता है. कोरोना महामारी और उसके बाद का पूरा कालखंड भी पूरे विश्व में सरकारों के लिए एक बड़ी परीक्षा बनकर आया था. किसी को ये अंदाजा नहीं था कि स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था की इस दोहरी चुनौती से कैसे निपटा जाए. मैं लगातार टीवी पर आकर देश के साथ संवाद करता था और संकट की उस घड़ी में सीना तानकर देशवासियों के सामने हर पल खड़ा रहा था…मैंने जान बचाने को प्राथमिकता दी थी और कहा- जान है तो जहान है.”
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…