Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

I.N.D.I.A. अलायंस की बैठक में सपा सुप्रीमो ने लिया हिस्सा, ​अखिलेश यादव बोले- हम BJP को हराएंगे, यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे

Akhilesh Yadav News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पीएम मोदी पर निशाना साधा. वह कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने आए थे.

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi

फोटो सोशल मीडिया

I.N.D.I.A. Alliance News: कांग्रेस की अगुवाई में आज दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई. उस बैठक के उपरांत समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मीडिया से मुखातिब हुए. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान आया कि वे भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे. लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का जल्द बंटवारा होगा.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक पर 19 दिसंबर की शाम को कहा, “सभी दल बहुत जल्दी टिकट बांटकर मैदान में जाने के लिए तैयार हैं, बहुत जल्दी सीटें बांटी जाएंगी और हम सब लोग जनता के बीच में दिखाई देंगे.” अखिलेश जोर देकर बोले कि हम बीजेपी को हराएंगे… और यूपी में सभी 80 सीटों पर हराएंगे. फिर बीजेपी देश से हट जाएगी.”

I.N.D.I.A. Alliance akhilesh yadav

यूपी में 80 हराओ और लोकतंत्र बचाओ: सपा सुप्रीमो

अखिलेश यादव ने कहा— हमारा संकल्प है कि यूपी में 80 हराओ और लोकतंत्र बचाओ. उन्होंने कहा— “प्रधानमंत्री के चेहरे से बड़ी बात ये है कि लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाली जगह पर लगातार सांसदों को बाहर निकाला जा रहा है, क्या यह सामान्य बात है? भारतीय जनता पार्टी कोई बात सुनना नहीं चाहती.”

 

यह भी पढ़िए: लोकतंत्र को बचाने के लिए अब सबको साथ लड़ना होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं, बोले खरगे, जानें बैठक के बाद किसने क्या कहा?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital