Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चैत्र नवरात्रि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देशवासियों को मंगलकामनाएं; बोले- “मां भगवती सबका कल्याण करें”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि पर देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और वैभवपूर्ण जीवन की कामना की. नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं.

Amit Shah

शक्ति की उपासना के पावन पर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ के शुभारंभ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. गृह मंत्री ने मां भगवती से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है. उनके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस पावन अवसर पर जनता को बधाई संदेश भेजे हैं.

“मां भगवती दें वैभवपूर्ण जीवन”: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट की शुरुआत ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ की.

उन्होंने लिखा, “चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां भगवती से आपके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और वैभवपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.”

नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नवरात्रि को शक्ति और साहस का प्रतीक बताया. उन्होंने कामना की कि वसंत ऋतु की शुरुआत का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति लेकर आए.

साथ ही किरेन रिजिजू ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और उगादी की भी बधाई दी. उन्होंने मां शैलपुत्री से प्रार्थना की कि यह नवसंवत्सर नई आशाओं का संचार करे.

वहीं, एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां शैलपुत्री की स्तुति करते हुए संस्कृत श्लोक साझा किया और संपूर्ण जगत के कल्याण की प्रार्थना की. उन्होंने कामना की कि हर घर-आंगन खुशहाली से आलोकित रहे.

जगतजननी मां दुर्गा की आराधना का पर्व: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की वंदना की. उन्होंने पोस्ट किया कि जगतजननी मां दुर्गा की आराधना का यह पर्व सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे. वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मां के नौ रूपों के आशीर्वाद से सुख और शांति की कामना की.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन पीएम मोदी ने शेयर किया खास भजन; देशवासियों को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital