उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच आज यानी मंगलवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को त्योहार की हार्दिक बधाई दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की.
सभी की सुख-समृद्धि का बने माध्यम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई देते हुए लिखा, ‘उत्साह, उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक ‘लोहड़ी’ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने सभी की सुख समृद्धि की कामना करते हुए आखिर में ये भी लिखा कि यह पर्व सभी की सुख-समृद्धि का माध्यम बने.
उत्साह, उमंग व नई ऊर्जा के प्रतीक ‘लोहड़ी’ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व सभी की सुख-समृद्धि का माध्यम बने।ਉਤਸ਼ਾਹ, ਉਮੰਗ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਊਰਜਾ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ‘ਲੋਹੜੀ’ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ।
ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਸਾਰਿਆਂ ਲਈ ਸੁਖ-ਸਮ੍ਰਿਧੀ ਲਿਆਵੇ। pic.twitter.com/FoM1Zy2q2n— Amit Shah (@AmitShah) January 13, 2026
गृह मंत्री अमित शाह के साथ बाकी अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को लोहड़ी के खास पर्व की शुभकामनाएं दी.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी को खुशहाली, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करे.”
ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए ये पर्व- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल के जरिए कहा, “प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाताओं के परिश्रम को समर्पित पावन पर्व ‘लोहड़ी’ की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए, यही कामना है.”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष और उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और नई ऊर्जा का संचार करें, यही कामना है.”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को खुशियों और नई उमंगों के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! एकता, समृद्धि, और उत्साह का संदेश देने वाला लोहड़ी का पर्व नकारात्मकता को जलाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है.
सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक- सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आप सभी को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. लोहड़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो सह-अस्तित्व, सामूहिक उल्लास और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करती है. सूर्य के उत्तरायण होने का यह शुभ संकेत और नई फसलों का आगमन हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है.”
उन्होंने आगे लिखा कि पवित्र अग्नि की साक्षी में हम नकारात्मकताओं को त्याग कर सद्भाव, समरसता और सहयोग के मूल्यों को अपनाएं. यह पावन ज्योति दिल्ली के हर परिवार को सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से आलोकित करे. लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा, सियासी खींचतान के बीच सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डिके शिवकुमार के साथ पहली मीटिंग
-भारत एक्सप्रेस
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

