Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेलंगाना की आत्मा को स्वर देने वाले आंदे श्री का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रखर कवि, चिंतक और तेलंगाना की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक मानने जाने वाले आंदे श्री के निधन पर पूरे साहित्यिक जगत में शोक की लहर है. पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

प्रखर कवि, चिंतक और तेलंगाना की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक मानने जाने वाले आंदे श्री के निधन पर पूरे साहित्यिक जगत में शोक की लहर है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

हाई बल्ड प्रेशर के थे मरीज

तेलंगाना के राज्य गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ के लेखक और जाने माने कवि अंदे श्री (Ande Sri) का सोमवार को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. सुबह जब परिवार वालों को वह फर्श पर गिरे मिले, तो उन्हें तुरंत सरकारी गांधी अस्पताल ले जाया गया. असप्ताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपको बता दें कि उन्हें पहले से ही हाई बल्ड प्रेशर की बीमारी थी.

हृदय को झकझोरने वाले शब्द

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हो गई है. उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे. प्रखर कवि और विचारक होने के नाते, वे लोगों की आवाज थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और अमर भावना को व्यक्त करते थे. उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी. जिस तरह उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ मिश्रित किया, वह अद्भुत था. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ ‘

आंदे श्री, जिनकी कविताएँ और गीत तेलंगाना आंदोलन की आत्मा बन गए थे, उन्होंने अपने लेखन से जनमानस को नई चेतना दी. उनकी रचनाओं में आम लोगों के संघर्ष, सामाजिक न्याय की पुकार और तेलंगाना की अस्मिता की गूंज सुनाई देती थी.

तेलंगाना राज्य आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

अंदे श्री का वास्तविक नाम अंदे येलैया था. उन्होंने अपने गीतों से तेलंगाना राज्य आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. दिसंबर 2023 में जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो उनके प्रसिद्ध गीत ‘जय जय हे तेलंगाना’ को राज्य गीत का दर्जा दिया.

सभी नेताओं ने जताई संवेदना

उनके निधन पर तेलंगाना की राजनीति और साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गई. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव, बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव सहित कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आंदे श्री का निधन तेलंगाना की साहित्यिक और सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिवंगत कवि का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए.

ये भी पढें: दिल्ली से वृंदावन की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए आचार्य लोकेश मुनि, उद्बोधन के बाद भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ माहौल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital