Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anju Nasrulla: पाकिस्‍तान भागी अंजू के निकाह पर परिजन खफा, पिता बोले- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई

Anju (Fatima) Nasrullah News: भारत से पाकिस्तान गई क्रिश्चियन महिला ‘अंजू’ के खूब चर्चे हो रहे हैं. खबर है कि अंजू ने वहां इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है और उसने अपने कथित फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है.

अंजू के पिता से मीडिया ने बात की तो वो गुस्सा हो गए. उनका कहना है कि अब वो हमारी बेटी नहीं है.

Anju Pakistan News: बिना किसी को बताए भारत से पाकिस्‍तान पहुंची ‘अंजू’ नाम की महिला से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाकिस्‍तानी मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अंजू ने वहां एक मुस्लिम पुरुष से निकाह कर लिया है. वो खुद मुसलमान बन गई है और अपना नाम फातिमा रख लिया है. इस बारे में जब ‘अंजू’ के माता-पिता से बात की तो वे गुस्‍सा हो गए. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने कहा है कि “जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई”.

बता दें कि अंजू का जन्‍म यूपी के एक गांव में हुआ था. अंजू के माता-पिता मध्‍य प्रदेश में रहते हैं. वहीं, अंजू की शादी एक क्रिश्चियन युवक से हुई थी, तब अंजू भी क्रिश्चियन बन गई थी. दोनों को दो संतानें हुईं. हालांकि, अंजू अपने पति से दूर चली गई. कुछ ही दिनों पहले उसने एक वीडियो के जरिए बताया कि वो अब पाकिस्‍तान में है. अब खबर ये आ रही हैं कि उसे वहां एक मुस्लिम युवक पसंद आ गया और वो उसी से मिलने अलवर से पाकिस्तान गई.

नसरुल्‍लाह से निकाह कर बन गई मुसलमान?
पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज के मुताबिक, पाकिस्‍तान में अपने बॉयफ्रेंड नसरुल्‍लाह के पास पहुंची अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी कर ली है. इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नया नाम फातिमा रख लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी यह दावा किया है कि दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में शादी की है. बताया जाता है कि इस समय अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है.

यह भी पढ़ें— पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू का मुद्दा चर्चा का विषय बना, क्या अंजू और उसके पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने वहां शादी कर ली?

अंजू के बारे में मीडियाकर्मियों ने जब उसके पिता से बात की तो उन्‍होंने कहा- जो लड़की घर से चली गई है, वह हमारे लिए मर गई है. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस बोले- उसके दिमाग में क्या चल रहा है, मुझे क्या पता. उन्‍होंने कहा, ”अंजू अपनी मां को तो कॉल करती है, लेकिन उसकी मुझसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है.

अंजू के पिता ने आगे कहा, ‘हमें उससे कोई मतलब नहीं है. न ही हमारी तरफ से कोई दवाब है. मेरी तरफ से न उसपे घर वापस आने का दबाव है और न ही उससे बात करने का इच्‍छुक हूं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest