दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने परिवार के साथ अयोध्या राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. राम मंदिर में पूजा करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “रामलला के दर्शन करने के बाद मुझे एक असीम शांति का अनुभव हुआ. हर दिन लाखों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं. मैंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की.” वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “आज रामलला के दर्शन हुए और यही प्रार्थना की कि देश की तरक्की हो,सुख-शांति रहे और सब में आपस में भाईचारा बना रहें.”
उत्तर प्रदेश के दोनों सदन (विधानसभा और विधान परिषद) के करीब 325 विधायकों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामलला के दर्शन किए थे. तो वहीं राम मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान के सामने साष्टांग दंडवत कर पूजा-अर्चना की. तो वहीं विधायकों ने रामलला के जयकार लगाकर पूरे मंदिर को गुंजायमान कर दिया था. इस दौरान अयोध्या वासियों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सभी मंत्रियों व विधायकों का फूलों की बारिश कर स्वागत किया.
बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर उनके गर्भ गृह में विराजमान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों रामभक्तों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी. इसके बाद यानी 23 जनवरी को आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे. तभी से बड़ी संख्या में राम भक्त रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. अभी तक लाखों भक्त रामलला के दर्शन कर चुके हैं.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…