लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
सीएम अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे और सचिन पायलट
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चार राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है, लेकिन राजस्थान में अभी भी पेंच फंसा हुआ है. पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन तीन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची का ऐलान किया था. हालांकि राजस्थान को लेकर दिल्ली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के ऐलान की बात कही जा रही थी, लेकिन अभी तक तो ऐसा नहीं हो पाया है. वहीं प्रदेश में सूची को लेकर सुनील कानुगोलू के सर्वे ने कांग्रेस के अरमानों पर पानी फेर दिया है.
खबरों के मुताबिक, पार्टी प्रदेश में अपने सभी विधायकों को लेकर सर्वे करा रही थी. उसी के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों की सूची तैयार करने वाली थी, लेकिन सीएम गहलोत की टिकट बंटवारे को लेकर राय अलग है.
दरअसल कांग्रेस की रणनीति के नए रणनीतिकार सुनील कानुगोलू के सर्वे ने कांग्रेस को मुसीबत को बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान सर्वे के आधार पर टिकट बंटवारा चाहती है. वहीं सीएम गहलोत का मानना है कि जिन विधायकों ने राजस्थान में सरकार को बचाया था, उन्हीं विधायकों को फिर से चुनाव लड़ने का मौका मिले. इसलिए कांग्रेस की सूची तैयार नहीं हो पा रही है.
यह भी पढ़ें- “जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा, हम रिकॉर्डतोड़ वोटों से जीतकर इतिहास बनाएंगे”, शहडोल में बोले CM शिवराज
वहीं सुनील कानुगोलू के सर्वे ने राजस्थान में 50 फीसदी टिकट काटने की सिफारिश की है, इससे स्क्रीनिंग कमेटी तो सहमत है, लेकिन सीएम गहलोत इसके लिए तैयार नहीं हैं. गहलोत के मुताबिक उन विधायकों को फिर से मौका मिलना चाहिए, जिन्होंने सरकार को बचाया था, उनके टिकट न कटे. अगर टिकट काटे जाते हैं तो बागियों विधायकों को टिकट भलें काट दिए जाएं. वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट के खेमे का मानना है कि अगर टिकट कट रहे हैं तो सर्वे के आधार पर ही टिकट कटें.
जानकारी के मुताबिक, पार्टी राजस्थान को लेकर अभी तक बैठक हीं नहीं कर पाई है तो सूची कहां से आएगी. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने फिर से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाने को कहा है. अब 17 अक्टूबर को यह बैठक करेगी. वहीं इसके अगले दिन 18 अक्टूबर को पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी बुलाई है.
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…