हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
राम मंदिर निर्माण कार्य जोरों पर.
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा में अब एक महीना बाकी है. इन दिनों राम मंदिर निर्माण-कार्य जोरों से चल रहा है. मंदिर का निचला तल तैयार हो चुका है. वहीं, गर्भगृह में वो आसन भी आकार ले चुका है, जहां रामलला विराजेंगे. कारीगर 5.5 फीट की तीन मूर्तियां बना रहे हैं. एक श्याम रंग की, दूसरी गहरे काले शालिग्राम पत्थर की और तीसरी सफेद पत्थर की. राम मंदिर ट्रस्ट 29 दिसंबर को इनमें से एक मूर्ति तय करेगा, उसी की प्राण-प्रतिष्ठा होगी.
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है. वहां हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. मंदिर के सामने गरुड़जी की मूर्ति लगाई जा रही है. रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह मंदिर की दूसरी मंजिल पर होगा. वहीं राम दरबार होगा, जिसमें भगवान श्रीराम, मां जानकी, लक्ष्मणजी और हनुमानजी की मूर्ति होगी.
चंपत राय बोले, “मंदिर परिसर के गर्भगृह से बाहर निकलते ही सामने गणपति और हनुमानजी की मूर्ति स्थापित होगी. राम-मंदिर में काशी के काष्ठ कलाकारों द्वारा तैयार राम-दरबार भी सजेगा. मंदिर में श्री हरि विष्णु के दशावतार, 64 योगिनी, 52 शक्तिपीठ और सूर्य के 12 स्वरूप की मूर्तियां भी उकेरी गई हैं. मंदिर के हर पिलर में लगभग 16-16 मूर्तियां उकेरी गई हैं. मंदिर में ऐसे कुल 250 पिलर हैं.”
यह भी पढ़िए: श्री राम जन्मभूमि मंदिर भीतर से ऐसा दिखता है, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी कीं ताजा तस्वीरें
चंपत राय ने ट्वीट कर लिखा— आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मंदिर निर्माण कार्य का जायज़ा लिया है. मंदिर में चल रहे कार्य के कुछ छायाचित्र आप सबके साथ साझा कर रहा हूँ.
— भारत एक्सप्रेस
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…
Greater Noida 5 Dead Case: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में 5 मौतों के पीछे क्या…