Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हैवानियत की हद… बेंगलुरु के डे-केयर में 2 साल के मासूम को वॉशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट जेट से मुंह में पानी

Bengaluru Daycare Abuse: बेंगलुरु के एक आईटी कंपनी परिसर में चल रहे डे-केयर सेंटर से मासूम बच्चों पर अत्याचार का मामला सामने आया है.

Bengaluru Daycare Abuse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के अंदर चल रहे डे-केयर सेंटर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो साल तक के छोटे बच्चों के साथ मेड ने अमानवीय व्यवहार किया. आरोप है कि बच्चों को पीटा गया, डराया गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही हड़कंप मच गया. फुटेज में बच्चों को मारते-पीटते और डराते हुए दिखाया गया है. अभिभावकों में गुस्सा है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

मासूम को वॉशिंग मशीन में डालने का आरोप

वीडियो में एक बच्चे को वॉशिंग मशीन के अंदर डालने जैसी हैरान करने वाली हरकत भी दिखाई गई है. इतना ही नहीं बच्चों के मुंह में जबरन टॉयलेट जेट स्प्रे से पानी डालने और उन्हें शौचालय में बंद करने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं. इन वीडियो में बच्चों की चीखें और रोने की आवाजें साफ सुनाई देती हैं.

पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियो वायरल होने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत मिली. इसके आधार पर एचएएल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की. शुरुआती जांच में डे-केयर सेंटर की पांच मेड के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-राम-राम जपना, वोट अपना! अखिलेश यादव का यू-टर्न, पहले मंदिर से परहेज अब मंदिर-मंदिर टेक रहे माथा, क्या BJP का वोट बैंक टूटेगा?

सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल जारी है. अगर आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-‘सफेद रंग का मोर’ और ‘गोल्डन सांभर’: राजस्थान में सरिस्का टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार देखे गए दो दुर्लभ जीव

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital