सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
अशनीर ग्रोवर और माधुरी जैन (फोटो ट्विटर)
BharatPe Co-founder: फिनटेक फर्म भारत-पे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है. इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट से वे और उनकी पत्नी माधुरी जैन देश के बाहर जाने वाले थे. जानकारी के मुताबिक वह अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहे थे. इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. बताया रहा है कि गुरुवार को अशनीर ग्रोवर और माधुरी जैन बाहर जाने का प्लान कर रहे थे. दरअसल इस बिजनेस कपल पर दिल्ली पुलिस की अपराधिक शाखा EOW) द्वारा लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. जिसके चलते उन्हें विदेश जाने से रोक दिया गया है.
हालांकि अशनीर ग्रोवर ने अपने और अपनी के पत्नी के विदेश जाने से रोके जाने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि मई पर एफआईआर होने के बावजूद मुझे सुबह आठ बजे तक कोई समन नहीं मिला था.
बता दें कि इससे पहले जून के महीने में दिल्ली पुलिस की अपराधिक शाका ने इस कपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. तब बताया गया था कि भारत-पे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड (RIPL) को 81 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने और पैसों का गलत इस्तेमाल करने के मामले में यह FIR दर्ज की गई है. इस मामले की एफआईआर में अशनीर और माधुरी के परिवार के सदस्यों के भी नाम भी शामिल हैं.
एयरपोर्ट पर रोके जाने पर अशनीर ग्रोवर ने एक्स पर लिखा कि ‘नमस्ते! नमस्ते!… क्या चल रहा है भारत में? फिलहाल तो ‘अश्नीर को एयरपोर्ट पर रोका गया’ चल रहा है जनाब. इसके बाद उन्होंने लिखा- मई में एफआईआर के बाद से आज सुबह 8 बजे (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद) तक मुझे ईओडब्ल्यू से कोई संचार या समन नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि मैं 16 से 23 नवंबर तक के लिए अमेरिका जा रहा था.
अशनीर ग्रोवर ने आगे अपने ट्वीट में बताया कि इमीग्रेशन पर एयरपोर्ट पर उनसे कहा गया कि एलओसी लगा हुआ है सर – ईओडब्ल्यू से चेक कर के बताते हैं. मुझे यह अजीब लगा क्योंकि मई में एफआईआर दर्ज होने के बाद से मैं 4 बार अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर चुका हूं. कभी कोई समस्या नहीं हुई और मुझे एक बार भी बुलाया नहीं गया. वैसे भी फ्लाइट इसी बीच छूट गई.
ईओडब्ल्यू के लोगों ने इमीग्रेशन को निर्देश दिया कि हमें बाहर जाने दिया जाए ताकि हम घर लौट सकें. आज सुबह EOW का समन होम डिलीवर हुआ – हमेशा की तरह सहयोग करूंगा कोई नाटक नहीं है. एलओसी हटाने की प्रक्रिया है – मैं उड़ान जोखिम में नहीं हूं. यह साबित करना आसान है. बाकी आपको जो छापना है छपो. पिक्चर चल रही है फ्री में – भूल जाओ!
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…