Bharat Express DD Free Dish

SAF के दो आरक्षक गिरफ्तार, बर्थडे पार्टी के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल के एमपी नगर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में SAF के दो आरक्षकों पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों संतोष सेन और जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामले की जांच जारी है.

Bhopal Minor Rape Case

Bhopal Minor Rape Case

Bhopal Minor Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से खाकी को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. यहाँ एमपी नगर इलाके में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है. इस घिनौने अपराध के आरोप में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) के दो आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

बेटी की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 जुलाई की है. मुख्य आरोपी एसएएफ जवान संतोष सेन, जो वर्तमान में धार जिले में पदस्थ है, उसने नाबालिग को अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर बहला-फुसलाकर बुलाया था. इसके बाद वह पीड़िता को एमपी नगर स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे तो 25 लाख दो…! नागपुर के स्कूल में मासूम की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर अड़ी मां

मासूम बेटे के साथ बाहर पहरा देता रहा साथी जवान

इस वारदात में मुख्य आरोपी का साथ उसके साथी आरक्षक जितेंद्र राजपूत ने दिया, जो ग्वालियर में पदस्थ है. घटना के दौरान जितेंद्र मकान के बाहर पहरा दे रहा था. संवेदनहीनता की हद तो तब हो गई जब यह बात सामने आई कि पहरा देने के दौरान जितेंद्र अपने 4 साल के मासूम बेटे को भी साथ रखे हुए था, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की और दोनों आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read